{"_id":"630c9bcf4d073c2fdf118020","slug":"husband-10-stabs-on-wifes-body-and-private-part-alwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हाथ-पैर बांधकर पत्नी से दरिंदगी, पति ने शरीर और प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किए 10 वार, 90% खून बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हाथ-पैर बांधकर पत्नी से दरिंदगी, पति ने शरीर और प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किए 10 वार, 90% खून बहा
Mon, 29 Aug 2022 07:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 29 Aug 2022 07:26 PM IST
सार
आरोपी पति शराब का आदी है, वह आए दिन शराब पीकर घर आता था। इसी बात पर दंपति का झगड़ा होता रहता था। रविवार रात को भी आरोपी शराब पीकर घर आया था। इसे लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आरोपी पति रत्न और पीड़िता पत्नी दीपिका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति की दरिंदगी का शिकार हो गई। आरोपी पति ने अपनी सोती हुई पत्नी के हाथ-पैर बांध फिर चाकू से 10 से ज्यादा वार किए। आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर भी वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जागी बेटी ने अपने मामा को बुलाया जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हलात गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला का 90 फीसदी खून बह गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना अलवर के चिकानी के नाहर पुर गांव की है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर बेहरमी से हमला कर उसे घायल कर दिया। सोमवार तड़के करीब चार बजे पीड़िता दीपिका अपनी 12 साल की बेटी के साथ सो रही थी। इस दौरान आरोपी पति रत्न ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी के पेट, गर्दन, और प्राइवेट पार्ट दस से ज्यादा बार चाकू से हमला लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन
पास में सो रही बेटी ने मां के चिल्लाने की आवाज जागी तो खून से लतपथ मां को देखकर घबरा गई। वह दौड़कर करीब 200 मीटर दूर रह रहे मामा के यहां पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद दीपिका भाई घर पहुंचा और उसे अस्पताल लेकर गया। पीड़िता का अलवर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। डॉक्टरों कहना है कि उसका 90 फीसदी खून बह गया है। इलाज जारी है, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
इसलिए दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि दीपिका और रत्न की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। उनकी एक 12 साल की बेटी भी है। रत्न शराब का आदी है, वह आए दिन शराब पीकर घर आता था। दीपिका उसे शराब पीने के लिए मना करती थी। इसी बात पर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। रविवार रात को भी आरोपी रत्न शराब पीकर घर आया था। इसे लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था। कुछ देर झगड़ा करने के बाद दीपिका बेटी के साथ सो गई, लेकिन रत्न का गुस्सा कम नहीं हुआ। रात चार बजे उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया और फिर फरार हो गया। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।