{"_id":"67665ee742c1bf294f02852b","slug":"home-minister-amit-shah-opposes-baba-saheb-s-case-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali: बाबा साहब मामले में गृह मंत्री अमित शाह का विरोध, कांग्रेस और AIMIM ने फूंका पुतला; इस्तीफे की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali: बाबा साहब मामले में गृह मंत्री अमित शाह का विरोध, कांग्रेस और AIMIM ने फूंका पुतला; इस्तीफे की उठी मांग
Sat, 21 Dec 2024 11:54 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:54 AM IST
सार
Pali News: बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष विरोध कर रही है। इसी कड़ी में पाली में कांग्रेस और AIMIM ने अमित शाह का पुतला फूंक इस्तीफे की मांग कर डाली।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसजनों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रर्दशन कर उनका पुतला फूंका गया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग भी की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर को लेकर जो अशोभनीय शब्द कहे हैं, वह गलत है। गृह मंत्री अपने शब्दों को वापस लें। साथ ही वह अपने पद से इस्तीफा दें। गृह मंत्री अमित शाह ने यह अनैतिक कार्य किया है। उन्हें बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के बारे में ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।
विज्ञापन
जारी है विवाद
भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।
एआईएमआईएम ने भी फूंका पुतला
कलेक्ट्रेट के बाहर शाह द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में एआईएमआईएम के बैनर तले प्रदर्शन किया गया और गृह मंत्री अमिल शाह का पुतला फूंका गया। इसके बाद जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शाह की टिप्पणी से सर्व समाज एवं एससी एसटी समुदाय की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे एवं सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की गई।
विज्ञापन