फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hoardings of Sachin Pilot removed in Kota Ashok Gehlot Bharat Jodo Yatra;

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस में होर्डिंग्स को लेकर खींचतान, कोटा में पायलट के होर्डिंग हटाए गए, देखें वीडियो

Wed, 07 Dec 2022 07:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 07 Dec 2022 07:57 PM IST
सार

सचिन पायलट के होर्डिंग्स हटाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह सब सरकार यानी अशोक गहलोत के आदेश पर हो रहा। सोशल पर पायलट समर्थक और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Hoardings of Sachin Pilot removed in Kota Ashok Gehlot Bharat Jodo Yatra;
कोटा में हटाए जा रहे सचिन पायलट के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की अदावत आलाकमान के आदेश के बाद शांत हो गई, लेकिन उनके समर्थकों के बीच खींचतान जारी है। जिसका नजारा बुधवार को कोटा में देखने को मिला। 

विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले में हैं। कल यानी गुरुवार को यात्रा कोटा शहर में प्रवेश करेगी। ऐसे में सचिन पायलट समर्थकों ने अपने और सचिन पायलट के होर्डिंग्स से इस क्षेत्र को चमका दिया था। कोटा शहर में गहलोत गुट के कद्दावर नेता का प्रभाव है, ऐसे में सचिन पायलट के होर्डिंग्स से भारत जोड़ो यात्रा का शहर में स्वागत होना इसे तोहीन माना गया। जिसके बाद गहलोत गुट के नेता के समर्थकों ने पायलट के होर्डिंग्स हटाने शुरू कर दिए। पायलट समर्थकों को यह बात पता चली तो वह मौके पर पहुंचे, जिससे माहौल तनातनी वाला हो गया। हालांकि, पायलट के होर्डिंग तो फिर भी हटाए दिए। 
विज्ञापन




सचिन पायलट के होर्डिंग्स हटाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह सब सरकार यानी अशोक गहलोत के आदेश पर हो रहा। सोशल पर पायलट समर्थक और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में कोटा जिले में है। बुधवार को यात्रा कोटा के दर्रा स्टेशन गणेश मंदिर से शुरू हुई, जिसके बाद मांदल्या रोड मंडाना होते हुए लाडपुरा के रास्ते जगपुरा कोटा के मदनमोहन मालवीय फार्म हाउस पहुंची। जहां यात्रा का रात्रि विश्राम दिया गया है। कल गुरुवार को चौथे दिन आठ दिसंबर को यात्रा का विश्राम दिवस घोषित किया गया था, लेकिन अब इस निर्णय को बदल दिया गया है। कल यात्रा आधे दिन की ही होगी। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली जा सकते हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed