{"_id":"60bf4121f667f06e01648e4c","slug":"heat-wave-alert-for-next-2-days-in-rajasthan-know-current-temperature-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का सितम : राजस्थान में अगले दो दिनों तक 'लू' की चेतावनी, तापमान रहेगा 45 डिग्री सेल्सियस के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का सितम : राजस्थान में अगले दो दिनों तक 'लू' की चेतावनी, तापमान रहेगा 45 डिग्री सेल्सियस के पार
Tue, 08 Jun 2021 03:37 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 08 Jun 2021 03:37 PM IST
सार
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है और इस दौरान सर्वाधिक तापमान गंगानगर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । वहीं जयपुर में आज यानी मंगलवार का तापमान 40 डिग्री के पार रहा।
विज्ञापन
राजस्थान में लू का कहर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में तेज गर्म हवाएं और लू चलने की चेतावनी जारी की है, प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है और इस दौरान सर्वाधिक तापमान गंगानगर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । वहीं जयपुर में आज यानी मंगलवार का तापमान 40 डिग्री के पार रहा।
विज्ञापन
केंद्र के प्रवक्ता के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ऊपर दबाव क्षेत्र बनने के कारण जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में अगले तीन-चार दिन 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है । उन्होंने बताया कि हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी होगी और हवा के तेज गति के कारण आसमान में धूल भी छाई रहेगी।
विज्ञापन
विभाग ने आज व कल भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू, सीकर, चुरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में गर्म हवाएं और लू चलने कल चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि आगामी तीन चार दिनों तक राज्य के ज्यादातर भागों में बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि उदयपुर व कोटा संभाग के जिलों में आज भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। उदयपुर के आसपास के इलाकों में बीते चौबीस घंटे में भी कई जगह बूंदाबांदी भी हुई है ।
विज्ञापन