{"_id":"6200d125fef1ac1a5b59bb49","slug":"head-constable-arrested-for-taking-bribe-to-close-the-rape-case-in-ajmer-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: दरगाह सीओ का रीडर 60 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, अपहरण-दुष्कर्म केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे थे तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: दरगाह सीओ का रीडर 60 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, अपहरण-दुष्कर्म केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे थे तीन लाख
Mon, 07 Feb 2022 01:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:28 PM IST
सार
आरोपी रीडर ने दरगाह सीओ पार्थ शर्मा के नाम से तीन लाख रुपए मांगे थे। दो लाख 35 हजार में सौदा तय होने के बाद रकम की पहली किस्त लेते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर एसीबी टीम ने एक घूसखोर रीडर को दो दलालों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रविवार देर रात पकड़ा गया है। उसने एक केस में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगाने के लिए तीन लाख रुपए की डिमांड की थी। तय रकम की पहली किस्त लेते हुए एसीबी की टीम ने दरगाह उपाधीक्षक पार्थ शर्मा के रीडर भागचंद रावत को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
एसीबी को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि आरोपी रीडर भागचंद ने गंज थाने में दर्ज अपहरण व दुष्कर्म केस में एफआर लगाने के लिए दरगाह उपाधीक्षक (सीओ) पार्थ शर्मा के नाम से 3 लाख की मांगे थे। 2 लाख 35 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। एसीबी जांच में शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद रविवार देर रात 60 हजार रुपए लेते आरोपी रीडर भागचंद, वकील मनीष और कुशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने एसीबी की भनक लगते ही रुपए टॉयलेट में फेंक दिए थे। इस मामले में दरगाह उपाधीक्षक पार्थ शर्मा की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन