फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Haryana's Sansi gang involved in bus thefts busted in ajmer

Pali News: बसों में चोरी करने वाली हरियाणा की सांसी गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 08:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 07 Jan 2025 08:22 PM IST
सार

Pali News: बसों में चोरी करने वाली हरियाणा की सांसी गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा के रहने वाले हैं। इससे पहले पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Haryana's Sansi gang involved in bus thefts busted in ajmer
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली शहर में 9 महीने पहले एक महिला के बैग से हुए 24 तोला सोने के गहनों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने हरियाणा की सांसी गैंग का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा के रहने वाले हैं। इससे पहले पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


24 तोला सोने के गहनों पर किया था हाथ साफ
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र और जोगेन्द्र के रूप में हुई है, जोकि हरियाणा के सांसी गैंग से जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि चोरी की घटना 20 अप्रैल 2024 को हुई थी, जब पीड़ित महिला ढिढोरा गांव जा रही थी। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला के सूटकेस में रखे 24 तोला सोने के गहने चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की और रोडवेज बस स्टैंड पाली से लेकर जोधपुर बस स्टैंड के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें आरोपियों के बारे में सुराग हाथ लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी पहले हो चुका है गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी एक आरोपी राजेन्द्र को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब सुरेन्द्र और जोगेन्द्र से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed