फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Tibbi police station of Hanumangarh district recovered betting money of Rs 15 lakh and arrested a youth

Hanumangarh: पुलिस ने 15 लाख रुपये की सट्टा रकम बरामद कर एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी से कार भी की जब्त

Thu, 05 Sep 2024 08:29 AM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 08:29 AM IST
सार

Rajasthan: हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी थाना पुलिस ने थानाधिकारी मय स्टाफ ने 15 लाख रुपए की सट्टा रकम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक कार भी जब्त की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Tibbi police station of Hanumangarh district recovered betting money of Rs 15 lakh and arrested a youth
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी थाना पुलिस ने सट्टा की ऑनलाइन खाईवाली करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 15 लाख 60 हजार रुपए की सट्टा रकम व सट्टा की खाईवाली करने में इस्तेमाल उपकरण बरामद कर एक कार जब्त की गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में आरपीजीओ एक्ट, बीएनएस व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। टिब्बी पुलिस थाना प्रभारी एसआई जगदीश पाण्डर ने बताया कि सूरेवाला पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई कुलदीप मीणा के नेतृत्व में गठित टीम दोपहर को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आईजीएनपी के बणी पुल पर रोही नाईवाला में कार्रवाई करते हुए कार सवार अरविन्द्र सिंह उर्फ युवी (19) पुत्र श्रवण सिंह रायसिख निवासी वार्ड नौ, गांव सूरेवाला हाल चन्दूरवाली कैंची को मोबाइल फोन पर सट्टा की ऑनलाइन खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान कार से 15 लाख 60 हजार रुपए की सट्टा रकम, एक लैपटॉप, 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 19 स्कैनर, 2 स्वीप मशीन, लेन-देन संबंधी रिकॉर्ड के 2 रजिस्टर बरामद हुए। पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार जब्त कर आरोपी से ऑनलाइन सट्टा से संबंधित खाइवाली के रुपयों से संबंधित लेन-देन के बारे में पूछा तो अरविन्द्र सिंह ने विभिन्न बैंकों से ग्राहकों को भुगतान करना बताया। थाना प्रभारी पाण्डर ने बताया कि अरविन्द्र सिंह के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ एक्ट, 318(4) बीएनएस, 66डी आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान संगरिया पुलिस थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह के सुपुर्द किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed