फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   hanuman Beniwal targeted the central-state government said- failed to provide relief to farmers and soldiers

Chittorgarh: हनुमान बेनीवाल ने केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसान-जवानों को राहत देने में नाकाम

Sat, 06 May 2023 09:01 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 May 2023 09:01 PM IST
सार

सांसद हनुमान बेनीवाल ने आंदोलनकारी पहलवानों के समर्थन में उतरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और खेल मंत्री की हठधर्मिता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बाहुबली को बचाने के लिए पहलवानों के आंदोलन को अनदेखा किया जा रहा है।

विज्ञापन
hanuman Beniwal targeted the central-state government said- failed to provide relief to farmers and soldiers
सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने चित्तौड़गढ़ के दौरे पर कहा कि एक बाहुबली नेता को बचाने के लिए केंद्र की सरकार पहलवानों के आंदोलन को दिल्ली में अनदेखा कर रही है। अगर बाहुबली की जगह साधारण व्यक्ति होता, तो कब का गिरफ्तार कर लिया जाता।

विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है
सांसद हनुमान बेनीवाल ने आंदोलनकारी पहलवानों के समर्थन में उतरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और खेल मंत्री की हठधर्मिता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बाहुबली को बचाने के लिए पहलवानों के आंदोलन को अनदेखा किया जा रहा है। जबकि साधारण व्यक्ति होता तो अब तक गिरफ्तार हो चुका होता, यह लोकतंत्र का बड़ा मजाक है, देशभर के खिलाड़ी, किसान और जनता सब देख रहे हैं कि हमारे देश की बेटियों, महिला खिलाड़ियों के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो बेनीवाल शनिवार को मेवाड़ दौरे पर रहे। सांसद का चितौड़गढ़ और कपासन में उनके समर्थकों ने स्वागत किया।

विज्ञापन

पार्टी व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है- हनुमान बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल ने मीडिया के साथ बातचीत में कई मुद्दों को रखा। सांसद ने कहा कि मैंने हमेशा मेवाड़ के अफीम उत्पादक किसानों, स्थानीय लोगों को रोजगार देने सहित कई मुद्दों को प्राथमिकता से संसद में उठाया और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है। जिसमें मेवाड़ की भागीदारी भी 2023 में बड़ा योगदान देगी। उन्होंने वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता का आरएलपी के प्रति भरोसा बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य की कांग्रेस सरकार किसान और जवान को राहत देने में नाकाम
बेनीवाल ने राजनीतिक मुद्दों पर भी बात रखी और कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार किसान और जवान को राहत देने में नाकाम नजर आ रही हैं। क्योंकि राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों की कर्ज माफी का वादा करके मुकर गई और केंद्र सरकार ने सेना में अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के सपनों के साथ कुठारघात किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed