{"_id":"608380298ebc3ed20242cc3c","slug":"haldi-ceremony-of-a-woman-police-constable-was-held-at-station-premises-amid-surge-in-covid19-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: थाने में हुई महिला कांस्टेबल की 'हल्दी', कोविड के चलते नहीं मिली थी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: थाने में हुई महिला कांस्टेबल की 'हल्दी', कोविड के चलते नहीं मिली थी छुट्टी
Sat, 24 Apr 2021 08:14 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 24 Apr 2021 08:14 AM IST
सार
राजस्थान के डूंगरपुर में पुलिस थाने में हुई महिला कांस्टेबल की हल्दी। ऐसा इसलिए क्योंकि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच महिला को छुट्टी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
राजस्थान: डूंगरपुर पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल का हल्दी समारोह
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना काल में चारों तरफ से ऐसी खबरें ज्यादा सुनने में आई, जिन्होंने या तो दिल दहला दिया और इंसानियत को ताक पर रखकर लालच को प्राथमिकता दी। लेकिन राजस्थान के डूंगरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने दिल छू लिया है। डूंगरपुर में एक महिला कांस्टेबल का हल्दी समारोह पुलिस स्टेशन में ही किया गया।
विज्ञापन
Rajasthan: 'Haldi' ceremony of a woman police constable who is posted at Dungarpur police station was held at station premises, as couldn't avail leave amid surge in COVID19 cases. (23/4) pic.twitter.com/S1KoKc99yB
— ANI (@ANI) April 24, 2021विज्ञापन
ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन कोरोना काल में ऐसा होना संभव है। दरअसल, महिला कांस्टेबल डूंगरपुर पुलिस स्टेशन में अपनी ड्यूटी कर रही है और कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से उसे छुट्टी नहीं मिल पाई। यही वजह रही है कि महिला कांस्टेबल ने पुलिस थाने में ही अपना हल्दी समारोह संपन्न किया। बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप में डॉक्टर, पुलिसकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन