फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   hail and rain damaged crops in rajasthan

राजस्थान में ओले व बारिश से फसलें खराब

Sat, 16 Feb 2013 11:46 AM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 16 Feb 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
hail and rain damaged crops in rajasthan

राज्य में वीरवार रात और शुक्रवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि के चलते कई जिलों में काफी नुकसान झेलना पड़ा है। कई जिलों में फसलें बर्बाद हो गईं और बड़ी संख्या में पशु-पक्षियों की जान चली गई है। सरसों और धनिया की फसल पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


वहीं बीकानेर के श्रीकोलायत एवं डूंगरगढ़ में अतिवृष्टि की सूचना है। इसके अतिरिक्त नागौर, बारां, झालावाड़ और राजसमंद में भी ओलों से फसल खराब हुई है।

इस संबध में मुख्य सचिव सी. के. मैथ्यू ने सभी जिला कलैक्टरों को ओलावृष्टि से हुये नुकसान की सूचना एवं प्रभावित व्यक्तियों को सहायता के लिये आवश्यक धनराशि की मांग ऑनलाइन भिजवाने के निर्देश दिये हैं। इससे प्रभावितों के तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
विज्ञापन


अचानक से हुई इस बारिश और ओलावृष्टि से ज्यादातर शहरों में दिन का पारा एक ही दिन में 1.4 से 8 डिग्री तक गिर गया।  दिन में सबसे अधिक पारा चूरू में आठ डिग्री गिरा। सर्वाधिक बारिश बाड़मेर में 24.3 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके बाद रविवार से मौसम साफ हो सकता है इससे तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed