{"_id":"65b250d833caeff6580df052","slug":"grp-rpf-jawans-deployed-at-abu-road-railway-station-before-republic-day-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: गणतंत्र दिवस से पहले आबूरोड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ जवान तैनात, ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: गणतंत्र दिवस से पहले आबूरोड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ जवान तैनात, ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा
Thu, 25 Jan 2024 05:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 25 Jan 2024 05:45 PM IST
सार
26 जनवरी से पहले आबूरोड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुवार को जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने स्टेशन के प्लेटफार्म पर गश्त की।
विज्ञापन
जवानों ने आबूरोड रेलवे स्टेशन पर की गश्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस से पहले जीआरपी और आरपीएफ जवान मुस्तैद हो गए हैं। गुजरात सीमा से सटे आबूरोड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जवानों ने गुरुवार दोपहर गश्त कर आबूरोड स्टेशन के प्लेटफार्म और परिसर के चप्पे चप्पे की जांच की। संदिग्ध लोगों के सामान की तलाशी लेकर यात्रियों को जागरूक और सचेत रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान और आरपीएफ प्रभारी विकास कुमार अपने सहयोगियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद जवानों द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक, दो और तीन पर संयुक्त गश्त की गई। इसके बाद यात्री प्रतीक्षालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध लोगों के सामान की तलाशी ली गई। यात्रियों को जागरूक और सावचेत रहने को प्रेरित किया।
विज्ञापन