फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Group of foreign guests came to Jodhpur for first time after Corona

Rajasthan: कोरोना के बाद पहली बार विदेशी मेहमानों का ग्रुप आया सूर्यनगरी, पर्यटन व्यवसाय के लिए यह अच्छा संकेत

Wed, 06 Apr 2022 07:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Apr 2022 07:26 PM IST
सार

अमेरिका से आए इस ग्रुप में 22 महिलाएं और चार युवक शामिल हैं। विदेशी सैलानियों को जोधपुर का खानपान और यहां की ब्लू सिटी काफी पसंद आई है। वह अपने इस टूर का जमकर आनंद ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Group of foreign guests came to Jodhpur for first time after Corona
अमेरिका से जोधपुर आया विदेशी मेहमानों का समूह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बाद पहली बार 26 विदेशी मेहमानों का ग्रुप भारत आया है। इस टूरिस्ट ग्रुप के जोधपुर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अमेरिका से आए इस ग्रुप के सभी सदस्य उम्मेद भवन पैलेस में रुके हुए हैं। फ्रांसिस्को सिल्वा के साथ जोधपुर आए इस ग्रुप ने मेहरानगढ़, जसवंत थड़ा सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। सिल्वा पिछले सात साल से भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सिल्वा ने स्पेनिश भाषा में एक पुस्तक भी लांच की है। इसमें देश के अनोखे और उत्कृष्ट छाया चित्रित के साथ संस्कृति, स्मारकों और लोगों के बारे में विशेष जानकारी दी गई है। फ्रांसिस्को सिल्वा ने बताया कि कोरोना के कारण इस ग्रुप के सदस्य पिछले दो साल से भारत आने का इंतजार कर रहे थे। पाबंदियां हटने के बाद अब इन्हें भारत आने का मौका मिला और वे सभी यहां आकर काफी उत्साहित है। 
विज्ञापन


ग्रुप में 22 महिलाएं और चार पुरुष
टूरिस्ट गाइड भवानी सिंह ने बताया ने इस ग्रुप में 22 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। विदेशी सैलानियों को जोधपुर का खानपान और यहां की ब्लू सिटी काफी पसंद आई है। वह अपने इस टूर का जमकर आनंद ले रहे हैं। सिंह ने कहा कि कोरोना के बाद पहली बार विदेशी पांवड़ों का बड़ा ग्रुप यहां आया है। यह पर्यटन व्यवसाय के लिए यह अच्छे संकेत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed