{"_id":"623480bdba6f01262166cc00","slug":"green-peas-came-out-from-bag-of-ips-arun-bothra-during-a-search-at-jaipur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Arun Bothra: एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने ओडिशा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के बैग की ली तलाशी, निकली मटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Arun Bothra: एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने ओडिशा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के बैग की ली तलाशी, निकली मटर
Fri, 18 Mar 2022 06:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 18 Mar 2022 06:23 PM IST
सार
राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर ओडिशा के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अरुण बोथरा के साथ एक मजेदार वाकया हुआ। यह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आईपीएस अफसर के बैग से निकली मटर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने अच्छे बर्ताव और काम के चलते सुर्खियां बटोरने वाले आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा की एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी इस पोस्ट पर आईएएस और आईएफएस अफसरों सहित अन्य सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, ओड़िशा के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अरुण बोथरा 16 मार्च को जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। यहां सुरक्षाकर्मियों ने उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें हरी मटर भरी हुई थी। यह देखकर सुरक्षाकर्मी सहित अन्य अधिकारी भी दंग रह गए। आईपीएस अरुण बोथरा ने इसकी तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इसके कुछ देर बाद यह वायरल हो गई। इस तस्वीर को अब तक 70 हजार लोग पसंद कर चुके हैं। साथ ही हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है।
विज्ञापन