{"_id":"5ceda0a7bdec2207640297eb","slug":"grasshopper-squads-arrive-in-western-rajasthan-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से पश्चिमी राजस्थान में आ पहुंचा टिड्डी दल, दो-तीन सप्ताह तक रह सकता है प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से पश्चिमी राजस्थान में आ पहुंचा टिड्डी दल, दो-तीन सप्ताह तक रह सकता है प्रकोप
Wed, 29 May 2019 02:27 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 29 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Grasshopper
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में टिड्डी दल आ धमका है। इन कीटों को रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने करीब हजार हेक्टेयर सीमावर्ती क्षेत्रों में कीटनाशक का छिड़काव कर दिया है और पशुपालकों को छिड़काव क्षेत्र में पशु नहीं चराने की हिदायत भी जारी कर दी है। हालांकि फसलें नहीं होने के कारण नुकसान होने की आशंका नहीं है, लेकिन अमरूद, आंवला, बेर आदि के बाग मालिकों को चिंता सता रही है।
कुछ क्षेत्रों में बाजरे व ग्वार की बुवाई हो चुकी है और अन्य में जारी है। प्रशासन का मानना है कि 15 से 20 दिनों तक टिड्डियों का प्रकोप रहेगा। यदि समय पर नहीं रोका तो बुवाई से उपजने वाली पौध को नुकसान पहुंच सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुसार कृषि सहित संबंधित विभागों को केंद्र सरकार से संपर्क में रहने को कह दिया गया है और किसानों को नुकसान से बचाने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।
केंद्रीय टिड्डी नियंत्रण विभाग की टीम और प्रदेश की कृषि विभाग की टीमें टिड्डी दल के प्रकोप से निपटने के लिए जुट गई हैं। कीटनाशकों का तेजी से छिड़काव किया जा रहा है। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. अतर सिंह मीणा ने बताया कि फिलहाल फसलें नहीं होने के कारण स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
राजस्थान के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक डॉ. सुआलाल जाट के अनुसार टिड्डी दल हवा के साथ एक दिन में 150 किलोमीटर तक का सफर करता है और हरे पेड़-पौधों को शिकार बनाता है। राजस्थान में इससे पूर्व वर्ष 1993 व 1998 में टिड्डी दलों ने किसानों को खासा नुकसान पहुंचाया था।