फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Grandson raped 70 year old grandmother in Churu Rajasthan News

Rajasthan: 70 साल की दादी के साथ पोते ने किया दुष्कर्म, शादी में शामिल होने गया था परिवार, अकेला देख की वारदात

Fri, 09 Jun 2023 10:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 09 Jun 2023 10:43 PM IST
सार

चूरू में 70 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने पोते पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने अपने बेटे के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Grandson raped 70 year old grandmother in Churu Rajasthan News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पोते ने अपनी 70 साल की दादी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की बुआ घर पहुंची तो वह उसे देखकर भाग गया। पीड़िता ने बेटे के साथ थाने पहुंचकर आरोपी पोते के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रतनगढ़ तहसील के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने थाने में लिखित शिकायत दी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 7 जून को उसके गांव में शादी थी।  परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए। इस दौरान उसकी 70 साल की मां घर पर अकेली थी। देर रात करीब 1:30 बजे उसका भतीजा घर में घुस और बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बहन (महिला की बेटी) अंदर पहुंची तो आरोपी भतीजा उसे देखकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार का बेटे ने पीड़ित मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपी भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला का मेडिकल करवाया और मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच कर रहे थाना अधिकारी सुभाष बिजारणिया ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं, उसका मेडिकल भी करा लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed