फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Grand opening of International Holi Festival with Maha Aarti at Brahma Ghat, Pushkar

Pushkar: महाआरती के साथ अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आगाज, नृत्य नाटिका मीरा ने दिया भक्ति का संदेश

Sun, 05 Mar 2023 10:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 05 Mar 2023 10:15 AM IST
सार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने तीर्थराज पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर झंडारोहण एवं महाआरती कर होली महोत्सव का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Grand opening of International Holi Festival with Maha Aarti at Brahma Ghat, Pushkar
तीर्थराज पुष्कर सरोवर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

तीर्थराज पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर शनिवार को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ झंडारोहण कर महा आरती के साथ अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की भव्य शुरुआत की गई। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने झंडारोहण एवं महाआरती कर होली महोत्सव का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


पुष्कर के ब्रह्म घाट पर बैंड-बाजे-ढोल के साथ होली महोत्सव का आगाज किया गया। इस अवसर पर पुष्कर के सभी 52 घाटों को विशेष रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के त्यौहार राजस्थान की संस्कृति समृद्धि को सुशोभित करते हैं। जिससे राजस्थानियों के जीवन रंग एवं उत्साह से भरा होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे लोकगीत एवं लोकनृत्य हमारी परंपराओं एवं संस्कृति को दर्शाते हैं। राजस्थान के त्योहारों से राजस्थान की लोक संस्कृति की झलक दिखती है। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा त्यौहार राजस्थान में मनाए जाते हैं। राजस्थान की पुष्कर की होली को अंतरराष्ट्रीय पटल पर आयाम देने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Grand opening of International Holi Festival with Maha Aarti at Brahma Ghat, Pushkar
तीर्थराज पुष्कर सरोवर - फोटो : Amar Ujala Digital
नाटक से मीराबाई के जीवन को दर्शाया
अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में महा आरती के बाद ब्रह्म वाटिका में धार्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में श्री राम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली के द्वारा नृत्य नाटिका मीरा का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें मीराबाई के जीवन को दर्शाया गया। कृष्ण भक्ति मैं रचे गए पदों तथा उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। साथ ही भक्ति पदों के प्रति तत्कालीन आमजन की दीवानगी को भी दर्शाया गया। कृष्ण भक्ति से हुए चमत्कारों की संगीतमय प्रस्तुति हुई।

शास्त्रीय संगीत कलाकार विद्या शाह ने श्रोताओं को किया भाव विभोर
प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत कलाकार विद्या शाह ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे, हमरी अटरिया पे आओ सांवरिया, मन लागो मेरो यार फकीरी में जैसे भजन प्रस्तुत किए। सूरदास जी के पद तुम चलो सबे मिल जाए खेलन होरी ने दर्शकों की आत्मा को भक्ति रंगों से सराबोर कर दिया।

ये रहे मौजूद
रूपिद्र सिंघ, जिला कलेक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर देविका तोमर, वैभव शर्मा, रामावतार शर्मा, नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, उपखंड अधिकारी निखिल कुमार, नगर पालिका के अधिकारी अधिशासी बी एल मीणा एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वर्तिका शर्मा ने किया। वहीं, आज रविवार को होली महोत्सव के अंतर्गत पुष्कर में महाआरती पद्म गुलाबो का कालबालिया नृत्य एवं अनुराधा पौडवाल की भजन संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed