फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Grand folk dance program organized by Mali Samaj

Rajasthan: माली समाज द्वारा आयोजित भव्य गैर नृत्य कार्यक्रम, युवाओं की बढ़ती भागीदारी से मिली नई पहचान

Sun, 23 Mar 2025 12:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 23 Mar 2025 12:05 PM IST
सार

Rajasthan: इस आयोजन में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और पचपदरा विधायक अरुण चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंत्री गहलोत ने गैर नृत्य की प्रशंसा करते हुए इसे संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया

विज्ञापन
Grand folk dance program organized by Mali Samaj
गैर नृत्य महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली महोत्सव के अवसर पर राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक गैर नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष रूप से बालोतरा में माली समाज द्वारा आयोजित भव्य गैर नृत्य महोत्सव ने अपनी भव्यता और सांस्कृतिक छटा के कारण सभी का ध्यान आकर्षित किया। पिछले 19 वर्षों से माली समाज इस आयोजन को बड़े स्तर पर आयोजित कर रहा है, जिसमें युवा और बुजुर्ग मिलकर इस परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सैकड़ों कलाकारों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में ढोल-नगाड़ों की थाप पर उत्साहपूर्वक गैर नृत्य किया। दर्शकों ने इस सांस्कृतिक आयोजन का भरपूर आनंद लिया। खास बात यह रही कि युवाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है, जिससे इस कला को नई पीढ़ी तक पहुंचने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन


राजस्थान से विदेशों तक गैर नृत्य की पहचान
गैर नृत्य अब केवल राजस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। डेजर्ट ट्रेडिशनल आर्ट एंड यूथ सेंटर ने इस कला को प्रमोट करने में अहम भूमिका निभाई है। 2005 और 2009 में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भी इसकी शानदार प्रस्तुति दी गई। बालोतरा के जसोल, असाडा, जागसा, बुड़ीवाड़ा, आसोतरा, कुड़ी, किटनोद और बिठूजा जैसे गांवों की गैर नृत्य टीमों ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आरसीए एडहॉक कमेटी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, सदस्यों ने खुद के लिए खरीदे महंगे आईफोन; जानें


लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में गैर नृत्य के साथ-साथ आंगी-बागी गैर, तलवार गैर, कालबेलिया, छतरी गेर, डांडिया गेर और भवाई नृत्य जैसी अन्य लोक कलाओं की भी शानदार प्रस्तुतियां हुईं। हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्कृति और परंपरा को सहेजने की पहल
माली समाज द्वारा इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास हैं। आयोजकों ने अगले वर्ष इसे और भव्य रूप से आयोजित करने की योजना बनाई है, जिससे राजस्थान की समृद्ध संस्कृति को वैश्विक मंच पर और भी अधिक पहचान मिल सके। गैर नृत्य महोत्सव केवल एक नृत्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed