फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Govind Singh Dotasara called BJP and RSS a cobra snake alleged conspiracy to arrest Rahul Gandhi and Sonia Gandhi

Rajasthan: डोटासरा का जुबानी हमला, बोले-भाजपा-आरएसएस कोबरा सांप, जिसका डसा आदमी बचता नहीं

Tue, 14 Jun 2022 09:00 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 14 Jun 2022 09:00 AM IST
सार

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुसलमान के नाम पर दंगे करवा रही है। अगर अभी भी कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं जागे तो इतिहास माफ नहीं करेगा।

विज्ञापन
Govind Singh Dotasara called BJP and RSS a cobra snake alleged conspiracy to arrest Rahul Gandhi and Sonia Gandhi
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी को ईडी ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नोटबंदी और पेगासस को लेकर पहले भी चेतावनी दी थी। हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के संदेश को अनसुना किया। अब भाजपा के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को गिरफ्तार करने की साजिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


गोविंद सिंह डोटासरा जयपुर में ईडी ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदीजी के पेगासस से कोई नहीं बचा हुआ है। आज पत्नी अपने पति से क्या बात कर रही है, वह भी सुना जा रहा है। एक मंत्री दूसरे मंत्री से क्या बात कर रहा है, मुख्यमंत्री किसी केंद्रीय मंत्री से क्या बात कर रहा है, एक नेता दूसरे नेता से क्या बात कर रहा है, इन सबकी जासूसी हो रही है। 

विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा कोबरा हैं। अब उन्होंने 'पीवणा' सांप का रूप ले लिया है। कोबरा डंसता है तो आदमी बचता नहीं है। पीवणा सांप वह होता है, जो चुपके से आता है और रात को सोते हुए आदमी की सांस पीकर निकल जाता है। भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए देश में हिंदू-मुसलमान के नाम पर दंगे करवाती है। ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं जागे तो इतिहास माफ नहीं करेगा, कांग्रेस पार्टी नहीं बची तो देश के लोगों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डोटासरा ने कांग्रेस नेताओं पर भी तंज किया। उन्होंने कहा कि जब सत्ता में रहते हुए मलाई खा सकते हैं तो क्या अपने नेता के लिए डंडे से नहीं खा सकते हैं। हमें संकल्प लेना पड़ेगा कि डंडे खाने पड़ेंगे तो खाएंगे, जेल जाना पड़े तो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed