{"_id":"63d3a13047175943d21ce28b","slug":"governor-kalraj-mishra-reached-mehandipur-balaji-dham-participated-in-pran-pratishtha-ceremony-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राज्यपाल मिश्र पहुंचे बालाजी धाम, श्रीराधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राज्यपाल मिश्र पहुंचे बालाजी धाम, श्रीराधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल
Fri, 27 Jan 2023 03:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 27 Jan 2023 03:32 PM IST
सार
राज्यपाल मिश्र ने मंदिर में पूजा-अर्चना और अभिषेक के बाद आचार्य मृदुल कृष्ण महाराज की ओर से सुनाई जा रही भागवत कथा भी सुनी। इस अवसर पर प्रदेश की महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने किए बालाजी महाराज के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर और सीताराम मंदिर में दर्शन किए। राज्यपाल मेहंदीपुर बालाजी में श्रीराधाकृष्ण जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
राज्यपाल कलराज मिश्र ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत श्री नरेशपुरी महाराज के साथ पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल मिश्र श्रीराधाकृष्ण जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने राधा-कृष्ण जी के विग्रह की वैदिक रीति से विधिवत पूजा-अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में भाग लिया।
विज्ञापन
आचार्य मृदुल कृष्ण महाराज से भागवत कथा भी सुनी
राज्यपाल मिश्र ने मंदिर में पूजा-अर्चना और अभिषेक के बाद आचार्य मृदुल कृष्ण महाराज की ओर से सुनाई जा रही भागवत कथा भी सुनी। इस अवसर पर प्रदेश की महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन