फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Governor Kalraj Mishra and CM Ashok Gehlot bid farewell to PM Narendra Modi at Jaipur airport

Rajasthan: PM मोदी को राज्यपाल मिश्र और सीएम गहलोत ने दी विदाई, सांसद दीया ने भी जयपुर एयरपोर्ट पर की मुलाकात

Sun, 12 Feb 2023 11:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 12 Feb 2023 11:10 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी दौसा से लौटते वक्त सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां राज्यपाल कलरज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत, सांसद दीया कुमारी समेत कई राजनेता उन्हें विदाई देने पहुंचे।

विज्ञापन
Governor Kalraj Mishra and CM Ashok Gehlot bid farewell to PM Narendra Modi at Jaipur airport
जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल और सीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम गहलोत को राजनीति का जादूगर यूं ही नहीं कहा जाता।  अपनी पार्टी कांग्रेस में मैसेज देने के लिए गहलोत दौसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही ईआरसीपी और  50 अन्य एनएच रोड प्रोजेक्ट का काम शुरू करवाने की मांग मोदी के समक्ष रख दी। 

विज्ञापन


सार्वजनिक मंच पर मोदी के साथ गहलोत नहीं बैठे। लेकिन दूसरी ओर गहलोत प्रोटोकॉल निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए और हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए प्रधानमंत्री का अभिवादन कर अपने मन की कई बातें भी कह दीं। इस दौरान पीएम मोदी ने भी गहलोत से अपने मुख्यमंत्री काल से चले आ रहे पुराने सौहार्दपूर्ण संबंध देखते हुए उनका हाथ थाम लिया, इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र भी मौजूद रहे , जो प्रधानमंत्री को सी ऑफ करने एयरपोर्ट आए थे।
विज्ञापन




ईआरसीपी और एनपीएस में मदद मांगी-सूत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। गहलोत ने सूत की माला पीएम को पहनाई, जिसे सीएम गहलोत पहनना और पहनना बहुत पसंद करते हैं, मोदी भी गहलोत की तरह ही खादी को प्रमोट करते हैं। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से सीएम गहलोत ने  शिष्टाचार भेंट में प्रदेश के हालात के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही सूत्र बताते हैं, एनपीएस का राज्य का बकाया पैसा दिलवाने और ईआरसीपी प्रोजेक्ट में मदद करवाने समेत कई मांगें भी रख दीं। शिष्टाचार के नाते पीएम मोदी ने भी सीएम गहलोत से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की और कुछ हंसी मजाक करते हुए आपस में एक दूजे के हाल-चाल पूछे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गहलोत मोदी की मुलाकात से कई सियासी चर्चाएं और गॉसिप्स खत्म
पहले ऐसी चर्चा थी कि सीएम गहलोत पीएम मोदी से मुलाकात नहीं करेंगे। रविवार को सीएम गहलोत की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अब वो सभी चर्चाएं खत्म हो गई हैं। सीएम गहलोत एक ओर अपनी पार्टी की रीति- नीति देखकर चल रहे हैं, दूसरी और अपने संबंधों को भी बरकरार रखे हुए हैं, जो कुशल राजनेता के गुण हैं। 


मोदी और गहलोत ने यह बता दिया कि राजनीति में कई बातें परदे के पीछे चलती हैं, कई बातों का एहसास नेता जनता को अपने बयानों और मेल मुलाकात के अंदाज़ से करवा देते हैं। पिछली बार पीएम मोदी ने अपने एक उद्बोधन में सीएम गहलोत को सबसे वरिष्ठ नेताओं में बताया था और कहा था कि मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब भी गहलोत हमारे साथ के मुख्यमंत्रियों में राजनीति में वरिष्ठ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed