फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Goons open fired on a liquor shop in Buhana Surajgarh road in Jhunjhunu in case of black marketing of alcohol

राजस्थान: शराब की कालाबाजारी करने से मना किया तो बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, एक व्यक्ति घायल

Fri, 24 Dec 2021 08:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Dec 2021 08:39 PM IST
सार

ठेके पर शराब की कालाबाजारी करने से इनकार करने पर गुस्साए बदमाशों ने गोलियां चला दीं। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

विज्ञापन
Goons open fired on a liquor shop in Buhana Surajgarh road in Jhunjhunu in case of black marketing of alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनू जिले में बुहाना-सूरजपुर मार्ग पर शुक्रवार को बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार इस वारदात को शराब की कालाबाजारी के एक मामले में अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


घायल के भाई अभय सिंह ने बताया कि वह शराब के ठेके का संचालन करते हैं। शराब की कालाबाजारी करने वाले कुछ बदमाश ठेके पर ब्लैक की शराब बेचने का दबाव बना रहे थे। हमने ऐसा करने से इनकार किया तो आज सुबह इन बदमाशों ने मेरे भाई के साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन


हमने इसकी सूचना पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद बदमाश गाड़ियां लेकर ठेके पर आए और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां बरसाने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस के अनुसार उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बदमाशों की गोली का शिकार हुए व्यक्ति के शरीर से गोली आर-पार हो गई। पुलिस ने उसे पहले बुहाना अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे झुंझुनू के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक उसके हाथ खाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed