फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   girlfriend sent her lover at uncle house for stoling jewellery and cash police arrested accused from Chennai

RAJ News: अपने चाचा के घर पर ही प्रेमी से प्रेमिका ने करवाई चोरी, 20 तोला जेवर और केश लेकर चेन्नई भागा आरोपी

Wed, 26 Apr 2023 07:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 07:44 PM IST
सार

मामला नागौर जिले के मेड़ता रोड का है। पांच फरवरी को परसाराम ने मेड़ता रोड थाने में लिखित शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि चार फरवरी की रात्रि करीब 2.30 बजे एक अज्ञात चोर घर में घुस आया। उसने कमरे के रखे लोहे के बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपए चोरी कर लिए

विज्ञापन
girlfriend sent her lover at uncle house for stoling jewellery and cash police arrested accused from Chennai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागौर जिले के मेड़ता रोड में एक भतीजी ने अपने ही चाचा के घर अपने प्रेमी से लाखों रुपए की चोरी करवा दी। वहीं प्रेमी युवक सोने चांदी के आभूषण और 50 हजार रूपए नगदी लेकर चेन्नई चला गया। पीड़ित परिवार ने मेड़ता रोड थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। नागौर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि आरोपी प्रेमी गोपाल जांगिड़ को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
पांच फरवरी को हुई चोरी
मामला नागौर जिले के मेड़ता रोड का है। पांच फरवरी को परसाराम ने मेड़ता रोड थाने में लिखित शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि चार फरवरी की रात्रि करीब 2.30 बजे एक अज्ञात चोर घर में घुस आया। उसने कमरे के रखे लोहे के बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपए चोरी कर लिए। चोर मां के छह तोले का सोने का तेवटा, 5 तोले का मादलिया नग, बहु के तीन तोले का बोर सेट, चार तोले के दो जोड़ी चांदी के पायजेब और मेरी भतीजे के तीन तोले का सोने की ठूसी और बोर सेट, सोने का एक मंगलसूत्र, एक तोले की पायल सहित करीब 20 तोले के सोने-चांदी के जेवरात लेकर आरोपी भाग गया है।
विज्ञापन


आरोपी ने कुबूला जुर्म
पुलिस ने बताया कि पीड़ित के अनुसार, चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया था। सीसीटीवी के आधार पर जांच की गई। आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया। मेड़ता रोड थाने के प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी के अनुसार, वह पीड़ित परसाराम की भतीजी का प्रेमी है। उसने ही सामान की जानकारी दी थी कि कौन सा सामान कहां रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed