फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   girl was arrested who uis trying to join isis

ISIS से जुड़ी किशोरी हुई गिरफ्तार

Sat, 19 Dec 2015 06:00 PM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
girl was arrested who uis trying to join isis

जयपुर से दबोचे गए आईएस के संदिग्ध सिराजुद्दीन ने कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी 16 वर्षीय किशोरी को अपने साथ जोड़ रखा था। जयपुर में धरे गए सिराजुद्दीन से महाराष्ट्र की एटीएस टीम की पूछताछ में ये जानकारी मिली।

विज्ञापन


इसके बाद किशोरी को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह किशोरी पहले श्रीलंका के आईएस के संदिग्ध से जुड़ी हुई थी। गौरतलब है कि सिराजुद्दीन 21 दिसम्बर तक एटीएस की रिमांड पर है और उससे लगातार पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एटीएस ने भारत में आईएस गतिविधियों को लेकर उससे सम्पर्क में रहे 13 नजदीकियों का पता लगाया है। इनमें से ही ये किशोरी भी एक है।

इस तरह से थी बाहर के लोगों से संपर्क में

girl was arrested who uis trying to join isis

किशोरी की गिरफ्तारी से पता चला है कि ये पिछले कुछ महीनों से आईएसआईएस की जानकारी जुटा रही थी और सीरिया जाने की तैयारी कर रही थी।

ये किशोरी आईएसआईएस से जुड़ी गतिविधियों को लेकर फेसबुक, ई-मेल तथा अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटों और मोबाइल एप के जरिए देश के बाहर के लोगों से सम्पर्क में थी।

इधर, सूत्रों के अनुसार पूछताछ में सिराजुद्दीन ने बताया है कि वह पुणे से दबोचे गए आईएस संदिग्ध अब्दुल मलिक के संपर्क में भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed