{"_id":"20cb12d2376ae65df53934f89152e30f","slug":"girl-fights-off-rape-attempt-critical-after-set-on-fire-hindi-news-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":" गैंगरेप का विरोध किया तो 17 साल की लड़की को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप का विरोध किया तो 17 साल की लड़की को जिंदा जलाया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Aug 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के धौलपुर जिले में एक 17 साल की लड़की को जिंदा जला देने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
घटना रविवार को धौलपुर में घटी जहां चार आरोपियों ने पीड़िता से गैंगरेप का प्रयास किया और विरोध करने पर जिंदा जला दिया। इस घटना में लड़की लगभग 60 प्रतिशत जल गई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
टीओआई में छपी खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि पीड़िता को पहले धौलपुर के एक अस्पताल में भरती कराया गया था। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक लड़की की स्थिति गंभीर है और आने वाले दो दिन ही तय करेंगे की पीड़िता की हालत कैसी होगी।
विज्ञापन
कैसे घटी घटना
यह घटना रविवार को घटी। पीड़िता अपनी दो बहनों के साथ घर पर थी। घर पर तीनों बहनों के माता-पिता या कोई और व्यक्ति नहीं था। सभी लोग राखी के त्यौहार पर रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।
विज्ञापन
धौलपुर एसपी के मुताबिक तीनों लड़कियां रात को सो रही थीं। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले चार लड़के अबु, अल्फाज, भिक्खु और बिल्लू उनके घर में घुस गए और उनसे बलात्कार करने का प्रयास किया।
लेकिन पीड़िता ने चारों आरोपियों का विरोध किया और पीड़िता की बहनों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध और मदद की चिल्लाहट से आड़ पड़ोस तक शोर पहुंचने लगा। लड़की के विरोध करने पर चारों आरोपियों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी और फरार हो गए।
जब आस पडोस के लोग जाग कर पीड़िता के घर पहुंचे तो उसे आग में लिपटा पाया। कुछ लोगों ने मदद की और आनन फानन में पीड़िता को अस्पताल में भरती कराया।
रविवार शाम को पीड़िता के माता पिता ने धौलपुर पुलिस स्टेशन में मामले की एफआईआर दर्ज कराई।