फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Girl died of suffocation during treatment in Bharatpur hospital

Bharatpur: अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की दम घुटने से मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 09 Jul 2023 04:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Jul 2023 04:44 PM IST
सार

भरतपुर में प्राइवेट अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के गलत इलाज के बाद बच्ची की मौत हुई है।

विज्ञापन
Girl died of suffocation during treatment in Bharatpur hospital
मोर्चरी के बाहर परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पिता का आरोप है कि बच्ची को बुखार आने पर एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर के इलाज के बाद बच्ची की और ज्यादा तबीयत खराब हो गई और बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


भरतपुर के जगमोहनपुरा के रहने वाले बच्ची के पिता कमल सिंह ने बताया कि उनकी तीन साल की बच्ची रश्मि को कल शाम बुखार आया था, जिसके बाद वह बच्ची को पास के एक प्राइवेट क्लिनिक MBK में ले गया। वहां, डॉक्टर ने बच्ची को दवाई दी और कहा कि बच्ची के शरीर में पानी की कमी है। इसलिए उसे तीन ग्लूकोज की बोतल चढ़ा दी। डॉक्टर ने अगले दिन फिर क्लिनिक बुलाया। कमल फिर से बच्ची को क्लिनिक पर ले गया। डॉक्टर ने बच्ची की सिकाई की। इसके बाद जब कमल बच्ची को घर लेकर आ रहा था तो बच्ची लंबी-लंबी सांसे लेने लगी। कमल बच्ची को लेकर तुरंत विनोद गुप्ता अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे एडमिट नहीं किया गया। उसके बाद कमल बच्ची को लेकर जनाना अस्पताल पहुंचा, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। आरबीएम अस्पताल में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed