फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   General Elections 2019: Prime Minister Narendra Modi lies everywhere said Rahul Gandhi

15 लाख देने का झूठा वादा नहीं कर सकता, लेकिन हम तीन लाख 60 हजार रुपये देंगे : राहुल गांधी

Mon, 29 Apr 2019 02:12 PM IST
आसिम खान भाषा, धौलपुर
भाषा, धौलपुर Published by: आसिम खान Updated Mon, 29 Apr 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
General Elections 2019: Prime Minister Narendra Modi lies everywhere said Rahul Gandhi
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने वादों पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि वह जहां भी जाते हैं झूठ बोलते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को दोपहर में धौलपुर के सैपउ में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में आने पर कांग्रेस न्याय योजना के तहत पांच करोड़ महिलाओं के खाते में 3.60 लाख रुपये सालाना डालेगी, 22 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी, दस लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार देगी तथा देश का कोई भी किसान कर्ज न चुका पाने की वजह से जेल में नहीं डाला जाएगा।
विज्ञापन


राहुल ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं झूठ बोलते हैं। किसानों को सही दाम दूंगा, दो करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगा। 15 लाख रुपये बैंक खातों में डालूंगा। मैं यहां आपसे झूठ बोलने नहीं आया हूं। मैं आपको सीधे सीधे बता रहा हूं कि 15 लाख रूपये नहीं दिये जा सकते। तीन लाख 60 हजार रुपये बैंक एकाउंट में जाएंगे, यह गारंटी है मेरी। पांच करोड़ बैंक खातों में जाएंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं आपको यह नहीं बोलूंगा कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। मैं आपको बोलूंगा कि न्याय योजना हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए अहम होगी। 22 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा एक साल में। दस लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार दिया जाएगा.. ये मैं आपको बोलूंगा।' 

उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे यह भी बोलूंगा कि राजस्थान की सरकार, हिंदुस्तान की सरकार आपकी शिक्षा, आपके स्वास्थ्य, सरकारी अस्पताल बनाने, सरकारी कालेज यूनिवर्सिटी बनाने में आपका पैसा डालेगी।' राहुल ने कहा, ‘उन्होंने कहा 22 लाख सरकारी नौकरियां कांग्रेस पार्टी आपको दे देगी। मैं दो करोड़ नहीं बोलूंगा 22 लाख की सच्चाई बोलूंगा। दस लाख पंचायतों में युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है। 


दस लाख युवाओं को हिंदुस्तान की पंचायतों में कांग्रेस पार्टी रोजगार देगी। ये काम किया जा सकता है। हमने आपसे कहा था दस दिन में कर्जा माफ होगा और अशोक गहलोत, कमलनाथ, भूपेश बघेल ने दो दिन में कर्ज माफ कर दिया, कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने ऐतिहासिक काम किया।' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि न्यूनतम आय वाली न्याय योजना से न केवल देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed