{"_id":"6837d94a024ff57ad408e6b3","slug":"rajasthan-news-cm-on-delhi-tour-today-will-meet-union-ministers-regarding-e-bus-metro-phase-2-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सीएम भजनलाल का दिल्ली दौरा, ई-बस और मेट्रो फेज टू पर केंद्रीय मंत्रियों से अहम बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सीएम भजनलाल का दिल्ली दौरा, ई-बस और मेट्रो फेज टू पर केंद्रीय मंत्रियों से अहम बैठक
Thu, 29 May 2025 09:46 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Thu, 29 May 2025 09:46 AM IST
सार
सीएम भजनलाल शर्मा आज दिल्ली जाएंगे। उनके साथ ऊर्जा सचिव आरती डोगरा, यूडीएच के वैभव गालरिया और दूसरे अधिकारी भी होंगे। वे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलेंगे। इस मुलाकात में ई-बस और मेट्रो फेज टू के बारे में बात होगी।
विज्ञापन
भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर
- फोटो : social media
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देश के ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे। इस मीटिंग में राज्य की बिजली जरूरतों, ई-बस सेवा, जयपुर मेट्रो फेज-2 जैसे प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक से राजस्थान को कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र सरकार से मदद और मंजूरी मिल सकती है।
मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे में ऊर्जा सचिव आरती डोगरा, यूडीएच विभाग के प्रमुख सचिव वैभव गालरिया और अन्य अधिकारी भी होंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले भजनलाल शर्मा जयपुर से चित्तौड़गढ़ जाएंगे, जहां वे एक मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12:30 बजे वे करेड़ा स्थित पार्श्वनाथ भगवान मंदिर में दर्शन करेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचेंगे और फिर चार्टर विमान से दिल्ली जाएंगे।
यह भी पढ़ें: दसवीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, जैसलमेर की भावना ने हासिल किए 99.67 प्रतिशत
विज्ञापन
दिल्ली में दोपहर 3:20 बजे मुख्यमंत्री का जोधपुर हाउस पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां अधिकारियों के साथ बैठक के बाद वे केंद्रीय मंत्री खट्टर से मुलाकात करेंगे। इस बातचीत में मेट्रो, ई-बस, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड, बैटरी स्टोरेज जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे राज्य के ऊर्जा, शहरी विकास और आवास से जुड़े कामों को तेज़ी मिल सकती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन