{"_id":"650091175cb928e7a30c80c4","slug":"gajendra-singh-shekhawat-attacked-cm-gehlot-on-tonsure-of-congress-mla-bhagat-singh-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस विधायक के मुंडन कराने पर शेखावत का तंज, बोले- केश भरत ने दिए...माथा सरकार का झुकेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस विधायक के मुंडन कराने पर शेखावत का तंज, बोले- केश भरत ने दिए...माथा सरकार का झुकेगा
Tue, 12 Sep 2023 09:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 12 Sep 2023 09:57 PM IST
सार
कोटा के सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने सीएम गहलोत पर गंभीर आरोप लगाए। विरोध में भरत सिंह ने मुंडन करा लिया। इसे लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलो पर तंज कसा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर के गहलोत सरकार के विरोध में मुंडन कराने को लेकर सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसा। शेखावत ने कहा कि सिर के केश भरत सिंह ने दिए हैं, लेकिन इससे माथा सरकार का झुकेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को एक्स (ट्वीट) कर शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्रीजी भले ही खुद ही खुद की पीठ सहलाते हों, बड़ाई में अपनी फौज लगाते हों, लेकिन उनके अपने ही समय-समय पर बता देते हैं कि सीएम साहब तो फेल हैं।
विज्ञापन
अनदेखी और अनसुनी के कारण उनके ही विधायक ने मुंडन करा लिया। सिर के केश भरत सिंह ने दिए हैं, लेकिन इससे माथा सरकार का झुकेगा। हालांकि, अशोक गहलोतजी को बाल भर का भी फर्क पड़ना नहीं है। बाकी कांग्रेस जाने और कांग्रेस का काम जाने।
विज्ञापन
'भ्रष्ट लोगों को गहलोत का संरक्षण, उनका ईमान मरा'; मुंडन कराकर कांग्रेस विधायक ने CM पर बोला हमला, यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर