फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   G-20 Sherpa Meeting In Udaipur sanjeev sanyal says india can achieve nine percent growth rate in next few year

Rajasthan: उदयपुर में G-20 शेरपा बैठक, संजीव सान्याल बोले- देश में कई साल रह सकता है 9% का ग्रोथ रेट

Mon, 05 Dec 2022 12:52 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 05 Dec 2022 12:52 AM IST
सार

उदयपुर में रविवार से जी-20 समिट शेरपा बैठक शुरू हो गई है। पहली शेरपा बैठक में आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा कि भारत कई वर्षों तक 9 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने में सक्षम है।

विज्ञापन
G-20 Sherpa Meeting In Udaipur sanjeev sanyal says india can achieve nine percent growth rate in next few year
संजीव सान्याल, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य। - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार से जी-20 समिट शेरपा बैठक शुरू हो गई है। बैठक में भाग लेने आए देश-विदेश के महमानों का जोधपुर एयरपोर्ट में राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। जी20 अध्यक्षता के तहत आयोजित पहली शेरपा बैठक में आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा कि भारत कई वर्षों तक 9 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने में सक्षम है। 2030 के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए लगातार बढ़ती जीडीपी विकास दर दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


सान्याल उन्होंने ने कहा कि भारत की प्रति व्यक्ति आय 2,200 अमेरिकी डॉलर है। यह कई वर्षों की उच्च विकास दर के बाद हासिल की गई है। विशेष रूप से ग्लोबल साउथ को एसडीजी हासिल करने के लिए जीडीपी विकास दर को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इसके बिना हम जो कुछ भी कर रहे हैं वह गरीबी का पुनर्वितरण होगा। सान्याल 'जीवन बदलना, एसडीजी के कार्यान्वयन में तेजी लाना' विषय पर संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


बैठक के बाद विभिन्न देशों के शेरपा, राजदूत और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित राजस्थानी लोक संगीत संध्या का आनंद उठाया। होटल लीला के शीशमहल में मेहमानों के लिए डेजर्ट सिंफनी की खास प्रस्तुति विश्व प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा दी गई। इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों का मेहमानों ने खूब आनंद लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन




पश्चिमी राजस्थान के लंगा मांगणियार समूह की सिंधी सारंगी पर अनूठे संगीत प्रस्तुती ने सभी का मन मोह लिया। गाजी खान के नेतृत्व में दुर्लभ वाद्य संगीत नाद और राजस्थान के प्रसिद्ध स्वागत गीत केसरिया बालम ने शाम को खुशनुमा बना दिया। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने अलगोजा डबल बांसुरी, कॉर्डोफोनिक वाद्दयंत्र, सुरिंडा हारमोनियम, खड़ताल, ढोलक तंदूरा, मोरचंग और मटका पर भी लोक धुनों की प्रस्तुति दी गई।

पहली बार हम अपना एजेंडा तय कर रहा है : कांत 
जी-20 को लेकर पहली चर्चा में शामिल होते हुए भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा, हम ऐसे समय में समूह की अध्यक्षता संभाल रहे हैं, जब दुनिया राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। यूरोप में भू-राजनीतिक संकट, सप्लाई चेन का टूटना, जलवायु कार्रवाई का संकट, गरीबी, महंगाई, वैश्विक विकास में मंदी जैसी चुनौतियां हैं। हम मानते हैं कि हर संकट एक अवसर है। अब तक हमें विकसित दुनिया से एजेंडा मिलता रहा है, यह पहली बार है जब हम अपना एजेंडा तय कर रहे हैं और हम बताएंगे कि हम लोकतंत्र की जननी हैं। 

यूएन, ओईसीडी के शेरपाओं से मिले कांत : 
भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने संयुक्त राष्ट्र शेरपा अवर सचिव ली जुनहुआ और आर्थिक सहयोग व विकास संगठन (ओईसीडी) शेरपा एंड्रियास शाल से मुलाकात की। द्विपक्षीय बैठकों के दौरान कांत ने दक्षिण एशियाई देशों के मुद्दों को प्रमुखता देने की जरूरत बताने के साथ ही जी-20 के अध्यक्ष के तौर पर अगले एक साल में भारत की प्रमुख प्राथमिकताओं के बारे में भी बताया।

जापान ने कहा, भारत से काफी उम्मीदें 
पहली जी20 शेरपा बैठक में जापान के विदेश मामलों के वरिष्ठ उप मंत्री केइची ओएनओ ने कहा कि हमें भारतीय अध्यक्ष पद से बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि भारत का जी 20 सदस्यों के साथ बहुत अच्छा संबंध है। भारत ने 2023 जी20 शिखर बैठक के लिए महत्वाकांक्षी एजेंडा दिखाया है। 


पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत
इससे पहले महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत मारवाड़ की पारंपरिक वेशभूषा में बीकानेर के रौबिले और महिला लोक कलाकारों ने किया। इस दौरान राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग भी की गई। बता दें कि 4 से 7 दिसंबर तक जी-20 समिट शेरपा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed