{"_id":"64da12003065fa6ce50e6e96","slug":"fury-in-society-due-to-non-formation-of-valmiki-welfare-board-in-dausa-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: वाल्मीकि कल्याण बोर्ड गठन न होने से समाज में रोष; बोले- सीएम ने आश्वासन के बाद भी नहीं निभाया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: वाल्मीकि कल्याण बोर्ड गठन न होने से समाज में रोष; बोले- सीएम ने आश्वासन के बाद भी नहीं निभाया वादा
Mon, 14 Aug 2023 05:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 14 Aug 2023 05:07 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र में वाल्मीकि कल्याण बोर्ड के गठन आश्वासन दिया था लेकिन अब तक बोर्ड का गठन नहीं होने से समाज के लोगों रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाल्मीकि समाज ने दौसा में वाल्मीकि कल्याण बोर्ड का गठन करने की CM से मांग करते हुए बांदीकुई उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। समाज के पदधिकारियों ने कहा कांग्रेस पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र में वाल्मीकि कल्याण बोर्ड के गठन करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
दौसा में अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के बांदीकुई नगर अध्यक्ष विजय डंगोरिया की अगुवाई में सोमवार को वाल्मीकि कल्याण बोर्ड के गठन करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम SDM नीरज मीणा को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में हाल में गहलोत सरकार ने विभिन्न समाजों का बोर्ड और आयोग का गठन की घोषणा की गई है जो क्रियान्विति की ओर है। राज्य सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले, रजक कल्याण बोर्ड, वीर तेजाजी किसान कल्याण बोर्ड, स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड, मेजर दलपत सिंह कल्याण बोर्ड, तेली धणी विकास, अवंतिबाई लोधी, लव-कुश बोर्ड, श्रमण संस्कृति, निर्धन पुनर्वास सहित अन्य बोर्डों का गठन हाल ही में किया है।
विज्ञापन
विजय डंगोरिया ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र में वाल्मीकि कल्याण बोर्ड के गठन आश्वासन दिया था। वर्तमान में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल लगभग पूर्ण होने को है, लेकिन अब तक बोर्ड का गठन नहीं होने से समाज के लोगों रोष व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से वाल्मीकि समाज बोर्ड की गठन करने मांग उठाई है। जल्द से जल्द वाल्मीकि कल्याण बोर्ड के गठन की मांग रखी गई है।
ज्ञापन सौंपने में विक्की डंगोरिया, महेंद्र बोयत्त, प्रताप सारवान, लोकेश बोयत, पूर्व पार्षद महेंद्र जारवाल होशियार सिंह कर्दम तथा अन्य संगठन के कार्यकर्ता अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।