फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fuel Prices Rise Again in Rajasthan, Petrol and Diesel Costlier Within Four Days

Rajasthan Fuel Prices Rise: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सप्लाई शॉर्ट, पैनिक से खपत में इजाफा

Tue, 19 May 2026 08:48 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 19 May 2026 08:48 AM IST
सार

राजस्थान में चार दिनों के भीतर दूसरी बार पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। जयपुर में पेट्रोल 108.94 और डीजल 94.17 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से ट्रांसपोर्ट लागत और रोजमर्रा की वस्तुओं की महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Fuel Prices Rise Again in Rajasthan, Petrol and Diesel Costlier Within Four Days
petrol pump - फोटो : Adobe stock

विस्तार

राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। महज चार दिनों के भीतर दूसरी बार ईंधन महंगा होने से आम लोगों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर की चिंता बढ़ गई है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में मंगलवार से नए रेट लागू हो गए हैं।

विज्ञापन

ताजा बढ़ोतरी के बाद जयपुर में पेट्रोल 94 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 108.94 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद डीजल 94.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

विज्ञापन

इससे पहले 15 मई को भी ईंधन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। उस समय पेट्रोल के दाम 3.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.02 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे। ऐसे में पिछले चार दिनों में पेट्रोल कुल 4.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.91 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ती कीमतों से वाहन चालकों, टैक्सी ऑपरेटर्स और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढें- Rajasthan News: गिरल माइंस आंदोलन ने पकड़ा जोर, रविंद्र सिंह भाटी का शक्ति प्रदर्शन, 19 मई को विशाल जनसभा

विशेषज्ञों के मुताबिक फल-सब्जियों, दूध, किराना और अन्य जरूरी उपभोक्ता सामान की ढुलाई लागत बढ़ने से महंगाई का असर आमजन की जेब पर और गहरा सकता है। लगातार बढ़ते ईंधन दामों को लेकर लोगों में चिंता और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही हैं।

पैनिंक के चलते खपत बढ़ी- हालत यह है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही लोगों में पैनिग सिचुएशन भी फैल रही है। इसके चलते जयपुर में तेल की खपत पिछले 1 मई से 14 मई तक पेट्रोल  की खपत 25 प्रतिशत और डीजल की 36 प्रतिशत खपत बढ़ गई है। 

ट्रांसपोर्ट के संसाधन भी कम

राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी का दाैर चल रहा है। इसके चलते लोग घरों से निकलने के लिए चौपहिया वाहनों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जयपुर में सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट की स्थिति बेहद खराब है। इसलिए आम आदमी को घर से बाहर काम पर निकलने के लिए अपने निजी वाहनों का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। इधर पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ने के चलते प्रदेश में ट्रांसपोर्ट सेक्टर में असर आ चुका है। इसलिए अब तमाम चीतों पर इस बढ़ोतरी का असर आना भी तय हो गया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed