{"_id":"6468e02e964434be7d0a9e25","slug":"friend-raped-a-female-teacher-in-jaipur-blackmailing-her-by-making-obscene-videos-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: महिला टीचर से दुष्कर्म, नींद की गोलियां खिलाकर परिचित ने की ज्यादती, अश्लील वीडियो भी बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: महिला टीचर से दुष्कर्म, नींद की गोलियां खिलाकर परिचित ने की ज्यादती, अश्लील वीडियो भी बनाए
Sat, 20 May 2023 08:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 20 May 2023 08:28 PM IST
सार
जयपुर में एक महिला टीचर के साथ उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने नींद की गोलियां खिलाकर महिला के साथ रेप किया और फिर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला से संपत्ति उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में दोस्ती कर एक महिला टीचर से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला टीचर को घर पर अकेला पाकरनींद की गोलियां खिला दी। जिसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा। अब पीड़िता ने मुहाना थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले की जांच SHO (मुहाना) दिलीप सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मुहाना निवासी 47 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। साल 2013 में उसकी मुलाकात दीपक शर्मा से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी दीपक ने उससे दोस्ती कर ली।
विज्ञापन
जयपुर मिलने के बहाने आकर वह उसके घर पर रूका। परिवार से परिचय होने के बाद उसका घर पर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि नवंबर 2016 में एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी दीपक घर पर मिलने आया। बातचीत के दौरान घर पर अकेला पाकर आरोपी ने उसे पेट दर्द की दवा बताकर नींद की गोलियां खिला दी।
विज्ञापन
दवाइयां खाने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसका देहशोषण करने लगा। वही, आरोपी अब महिला टीचर को ब्लैकमेल कर प्रॉपर्टी नाम करवाने का दबाव बनाने लगा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी दीपक के खिलाफ केस दर्ज करवाया।