फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four traders of Dholpur died in a road accident in Madhya Pradesh

Rajasthan: मध्य प्रदेश सड़क हादसे में धौलपुर के चार व्यापारियों की मौत, व्यापार के लिए भैंस लेने गए थे शिवपुरी

Sat, 26 Aug 2023 08:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 26 Aug 2023 08:16 PM IST
सार

चारों लोगों ने कुछ दिन पहले ही भैंसों का व्यापार शुरू किया था। व्यापार के सिलसिले में चारों मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भैंस खरीदने के लिए गए थे।

विज्ञापन
Four traders of Dholpur died in a road accident in Madhya Pradesh
हादसे के बाद पलटी पिकअप गाड़ी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार सुबह सड़क हादसे में धौलपुर जिले के चार युवकों ने दम तोड़ दिया। पिकअप गाड़ी में सवार चारों युवक शिवपुरी से भैंस लेकर धौलपुर की ओर आ रहे थे। केरुआ गांव के पास हादसा हो गया। मृतकों में दो सगे मामा भांजे शामिल हैं। पुराना शहर और पुरानी छावनी के रहने वाले चारों युवक भैंस के व्यापार का काम करते थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चारों युवक शुक्रवार शाम तीन बजे धौलपुर जिले से शिवपुरी के लिए निकले थे। जो शनिवार सुबह चार बजे भैंसों को लेकर लौटते वक्त शिवपुरी जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गए। सड़क हादसे में मरने वालों में सन्नू कुरैशी (38) पुत्र सलीम, समीर कुरैशी (22) पुत्र अकील और फरमान कुरैशी (25) पुत्र शरीफ पुराना शहर की कसाई पाड़ा मोहल्ले के रहने वाले हैं, जबकि चौथा मृतक नासिर (20) पुत्र निजाम पुरानी छावनी का रहने वाला है। घटना के बाद मृतकों के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


रिश्ते में मामा भांजे हैं सन्नू और समीर
सड़क हादसे में मरने वालों में सन्नू कुरैशी और उसका भांजा समीर कुरैशी शामिल है। समीर के पिता का 15 वर्ष पूर्व देहांत हो जाने के बाद वह अपनी मां और दो भाई बहन के साथ मामा सन्नू कुरैशी के साथ ही रहता था। घर में इकलौता कमाने वाले समीर की मौत के बाद उसका परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्नू की छह बेटी और तीन बेटे
हादसे के दौरान पिकअप गाड़ी को चला रहा सन्नू कुरैशी घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। 20 साल पूर्व शादी होने के बाद सन्नू के परिवार में उसकी पत्नी शबाना के अलावा छह बेटी और तीन बेटे शामिल हैं। सड़क हादसे में परिवार के मुखिया की मौत हो जाने के बाद उसके घर के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो चुका है। सन्नू कुरैशी के पड़ोसियों ने बताया कि शादी के बाद से ही सन्नू परिवार का पालन पोषण करने के लिए भैंस का व्यापार करने लगा था। जिसकी मौत के बाद उसका परिवार बेसहारा हो गया है।

फरमान ने हाल ही में शुरू किया था भैंस का व्यापार
मृतकों में मामा सन्नू और भांजे समीर के घर से कुछ ही दूर रहने वाले तीसरे मृतक युवक फरमान ने कुछ दिन पहले ही भैंसों का व्यापार शुरू किया था। घर में 6 बहन भाइयों के बीच तीसरे नंबर के युवक फरमान ने अभी शुरू कमाना शुरू किया था। फरमान की मौत हो जाने के बाद परिवार में शोक छाया हुआ है।

पुरानी छावनी गांव के रहने वाले चौथी मृतक निजाम करीब तीन साल से सन्नू कुरैशी के साथ भैंस के व्यापार का काम कर रहा था। छह भाई-बहन के बीच चौथे नंबर का युवक निजाम चौथी कक्षा तक पढ़ा था। जिसके बाद से ही उसने जेब खर्च के लिए भैंस के व्यापार का काम चुना था। फरमान की मौत के बाद पुरानी छावनी गांव में मातम छाया हुआ है।


एक माह में दूसरा बड़ा हादसा
पुराना शहर क्षेत्र में एक माह में दूसरा बड़ा हादसा हो जाने से लोग सदमे में है। 30 जुलाई को ताजिया ले जाते वक्त पुराना शहर क्षेत्र के तीन युवकों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। क्षेत्र के लोग 30 जुलाई को हुए हादसे को भुला नहीं पाए थे कि शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बार फिर से पुराना शहर के तीन लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद क्षेत्र के लोग सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed