{"_id":"63e522b34e7b99b8fd0b8522","slug":"four-roads-will-be-built-in-kotputli-of-jaipur-under-pm-road-scheme-mp-rajyavardhan-rathore-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: कोटपूतली में बनेंगी चार सड़कें, BJP सांसद राज्यवर्धन के प्रयास से PM सड़क योजना के तहत मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: कोटपूतली में बनेंगी चार सड़कें, BJP सांसद राज्यवर्धन के प्रयास से PM सड़क योजना के तहत मिली स्वीकृति
Thu, 09 Feb 2023 10:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:13 PM IST
सार
जयपुर के कोटपूतली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 24.64 किलोमीटर की चार बड़ी सड़कों को स्वीकृति मिली है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जएगा।
विज्ञापन
सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के प्रयासों से कोटपूतली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 24.64 किलोमीटर की चार बड़ी सड़कों को स्वीकृति मिली है। अब जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जएगा। सड़क निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर कर्नल राज्यवर्धन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन
कर्नल राज्यवर्धन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कोटपूतली में एनएच- 8 से गोरधनपुरा से चौलाई वाया कांसली 6.10 किमी., कोटपूतली से शुक्लावास (एमडीआर-175) वाया कांसली सुंदरपुरा 5 किमी., टोरड़ा कलां (एमडीआर-175) से बुचारा 8 किमी और टोरड़ा कलां से चांदोली वाया दुदावास 5.54 किमी. सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। अब ज्लद ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे लोगों को आमजन में आसानी होगी।
विज्ञापन
बतादें कि कर्नल राज्यवर्धन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने समय-समय पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और राजस्थान सरकार के मंत्री भजनलाल जाटव को पत्र लिखकर अवगत करवाया था।
विज्ञापन