फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four people including sarpanch arrested for hitting people with Bolero in Chhoti Sadri of Pratapgarh

Pratapgarh : सरपंच ने बोलेरो से पांच लोगों को कुचल दिया था, खेत में बने कुंए से चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Mar 2022 04:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 21 Mar 2022 04:00 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में सरपंच और उसके परिवार के सदस्यों ने पांच लोगों को गाड़ी से कुचल दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Four people including sarpanch arrested for hitting people with Bolero in Chhoti Sadri of Pratapgarh
छोटी सादड़ी में सरपंच ने गाड़ी से कुचला - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र के ढावता गांव के सरपंच ने बोलेरो गाड़ी चढ़ा कर 5 लोगों को कुचल दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सरपंच, उसके दो भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सरपंच की गाड़ी से टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो महिला समेत चार लोग घायल हो गये थे। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रतापगढ़ एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 19 मार्च को गांव ढावटा निवासी अर्जुन लाल मीणा ने महाराणा भुपाल राजकीय चिकित्सालय उदयपुर में पुलिस को एक लिखित रिपोर्ट पेश की। जिसमें बताया कि उसका भाई भूरा लाल घर में बने कमरे पर बैठा था। सरपंच राधेश्याम और उसके परिवार के सदस्य वहां आए और भूरा लाल के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने पर राधेश्याम बोलेरो लेकर आया और भूरा लाल के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पांच लोग हुए थे घायल
इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से उसके भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल अशोक कलाबाई, अमरी बाई, जमना लाल को प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर और चितौड़गढ़ हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज अनुसंधान शुरू किया गया। मृतक भूरालाल की लाश परिजनों को सौंप अंतिम संस्कार कराया गया। मामले की जांच विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में बने कुंए में छुपे थे आरोपी
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को खेत में बने कुंए पर छिपे हुए आरोपी सरपंच राधेश्याम मीणा (29), पिता नाथु लाल (65), दो भाइयों शंकर लाल (30) और बीरबल मीणा (33) निवासी ढावटा थाना छोटीसादड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed