{"_id":"656ab06073266c3080023236","slug":"four-people-died-in-a-horrific-car-accident-in-bikaner-sri-dungargarh-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: श्री डूंगरगढ़ में भीषण कार हादसा; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक व्यक्ति समेत चार बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: श्री डूंगरगढ़ में भीषण कार हादसा; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक व्यक्ति समेत चार बच्चों की मौत
Sat, 02 Dec 2023 09:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 02 Dec 2023 09:50 AM IST
सार
बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ इलाके में दस बच्चों समेत 14 लोगों से भरी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार बच्चों समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घायलों को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ इलाके में बीती रात भीषण हादसा हुआ। भारी वाहन से कार की जबदरदस्त टक्कर में चार में लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय कार में बच्चों 14 लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गई।
विज्ञापन
हादसे के अनुसार कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीकानेर से निकले थे। कार में दस बच्चों के साथ ही तीन महिलाएं भी सवार थीं। ये सभी लोग लोग गांव बिरमसर व सुरजनसर से बन्धनाऊ शादी कार्यक्रम में जा रहे थे। पुलिस के अनुसार आडसर गांव से चार किलोमीटर दूर सरदारशहर की ओर ये कार किसी अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे और एक व्यक्ति शामिल है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों के शरीर में तो मल्टीपल फ्रैक्चर हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गई।
विज्ञापन
ये टक्कर इतनी भीषण थी कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की उम्र दस से बारह साल के बीच बताई जा रही है। कार के कई हिस्सों को काटकर बच्चों और अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। परिवार को सूचना देर रात ही दे दी गई।
विज्ञापन