फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four of family electrocuted at flour mill in Barmer

Barmer News: बाड़मेर में आटा चक्की में उतरा करंट, एक ही परिवार के दो बच्चों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत

Sat, 02 Sep 2023 02:50 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 02 Sep 2023 02:50 AM IST
सार

हादसे को लेकर ग्रामीणों ने डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली डिस्कॉम द्वारा सिंगल फेज की लाइन के साथ तीन फेज हाई वोल्टेज की लाइन एक ही पोल पर लगाई गई है। जिसके चलते घरेलू कनेक्शन में हाई वोल्टेज करंट आ जाता है। इसी के चलते यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
Four of family electrocuted at flour mill in Barmer
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में शुक्रवार को घरेलू आटा चक्की में करंट उतरने के बाद उसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। घटना जिले के शिव थाना अंतर्गत आरंग गांव के पास रामदेवपुर की है। घटना की सूचना मिलने के बाद डिप्टी एसपी अनिल सारण और शिव थानाधिकारी चुन्नीलाल मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


दिल्ली गया हुआ परिवार का मुखिया 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चों का पिता अपने साले का इलाज करवाने के लिए दिल्ली एम्स गया हुआ है। हादसे में दो नवासों और अपनी बेटी से मिलने आए बच्चों के नाना की भी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के वक्त चारों के अलावा लकवा से ग्रसित बच्चों का दादा ही घर पर था। दादा चलने फिरने में असमर्थ है। जिसके चलते वह करंट की चपेट में आने से बच गया।
विज्ञापन


मां को बचाने के प्रयास में बच्चे और नाना भी चपेट में आए
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के अनुसार शिव क्षेत्र में आरंग के रामदेवपुरा गांव निवासी अर्जुन सिंह कुछ काम से दिल्ली गया हुआ था। उसके घर में लकवाग्रस्त पिता, पत्नी, दो बच्चे और ससुर थे। रात को साढ़े नौ बजे पहले महिला छैलू कंवर (30 साल) आटा चक्की में उतरे करंट की चपेट में आ गई। मां को करंट की चपेट आया देखकर महिला के दो बच्चे जसराज (5 साल) और प्रताप (8 साल) भागकर पहुंचे। दोनों बच्चे भी मां के साथ चिपक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अर्जुन सिंह के ससुर और महिला के पिता हठे सिंह (60 साल) उनको करंट से छुड़वाने के लिए गए, तो वो भी करंट की चपेट में आ गए। इससे चारों की मौत हो गई। हादसे के वक्त इन चारों के अलावा अर्जुन सिंह के पिता भी थे, लेकिन वह लकवाग्रस्त होने के चलते चलने फिरने में असमर्थ हैं। ऐसे में पड़ोसियों को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने डिस्कॉम को फोन कर बिजली सप्लाई बंद करवाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद रामसर वृताधिकारी अनिल सारण, शिव थानाधिकारी चुन्नीलाल और तहसीलदार, एसडीएम मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


ग्रामीणों का आरोप- डिस्कॉम की लापरवाही से हुआ हादसा
हादसे को लेकर ग्रामीणों ने डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली डिस्कॉम द्वारा सिंगल फेज की लाइन के साथ तीन फेज हाई वोल्टेज की लाइन एक ही पोल पर लगाई गई है। जिसके चलते घरेलू कनेक्शन में हाई वोल्टेज करंट आ जाता है। इसी के चलते यह हादसा हो गया और इसमें चार लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed