फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four lakh rupees looted by putting chilli in the eye of the cashier in Balotra of Barmer

Rajasthan: बालोतरा में कैशियर की आंख में मिर्ची डालकर लूटे चार लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 02 May 2022 12:04 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 02 May 2022 12:04 PM IST
सार

बालोतरा में बाइक सवार बदमाश ने पेट्रोल पंप के कैशियर से रुपये का बैग लूटकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप के मैनजेर ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
 

विज्ञापन
Four lakh rupees looted by putting chilli in the eye of the cashier in Balotra of Barmer
बाड़मेर में चार लाख रुपये की लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

बाड़मेर के बालोतरा में नया बस स्टैंड के समीप स्थित राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप के कैशियर की आंखों में मिर्ची डालकर चार लाख रुपये बदमाशों ने लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश बाइक पर फरार हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप का स्टाफ कैश लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात मोटर साइकिल सवार ने पेट्रोल पंप के कैशियर की आंखों में मिर्ची डालकर उसके हाथ से बैग छीन कर भाग गया। बैग में पेट्रोल पंप का कलेक्शन चार लाख रुपए थे। बालोतरा में व्यस्त क्षेत्र में इतनी बड़ी लूट की पहली घटना घटित हुई है। उक्त मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर पुलिस अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बालोतरा क्षेत्र अपराधिक गतिविधियों का गढ़ बनता जा रहा है। कभी राह चलती महिलाओं की चेन स्नैचिंग की घटना तो कभी मोटर साइकिल चोरी की वारदात होना आम बात हो गई है। क्षेत्र के अति व्यस्तम क्षेत्र में इस प्रकार की लूट की घटनाओं से शहरवासियों में भय व्याप्त हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed