फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four killed as car rams into truck on Delhi-Mumbai Expressway

Rajasthan: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी कार; चार लोगों की मौत…ऋषिकेश से लौट रहे थे

Sun, 04 Aug 2024 10:37 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 04 Aug 2024 10:37 AM IST
सार

Rajasthan Accident: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की बनास नदी पुलिया पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Four killed as car rams into truck on Delhi-Mumbai Expressway
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सवाई माधोपुर में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ऋषिकेश से लौट रहे एक परिवार की कार ट्रक में घुस गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस मय जाब्ता पहुंची है।

विज्ञापन


एक किलोमीटर तक घसीट कर ले गया ट्रक चालक
पुलिस के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार आगे चल रही थी। तभी पीछे से आ रहा ट्रक बेकाबू होकर कार में घुस गया। हादसे के बाद भी ट्रक चालक करीब एक किलोमीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

कार के उड़े परखच्चे
हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों शव बुरी तरह चिपक गए। ऐसे में पुलिस को भी शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे का मंजर देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed