{"_id":"61cd6df9a19b441e1b270cd4","slug":"four-hunters-caughr-forest-department-trap-while-hunting-foreign-birds-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: विदेशी परिंदों के शिकार करते वक्त वन विभाग की जाल में फंसे चार शिकारी, बंदूक समेत वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: विदेशी परिंदों के शिकार करते वक्त वन विभाग की जाल में फंसे चार शिकारी, बंदूक समेत वाहन जब्त
Thu, 30 Dec 2021 01:59 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:59 PM IST
सार
झालरापाटन के मुण्डलिया खेड़ी तालाब पर वन विभाग की टीम ने चार शिकारियों को अवैध शिकार करते हुए धर दबोचा। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के पास से बंदूक, जाल, छुरा ओर मौके से वाहन को भी जब्त किया।
विज्ञापन
वन विभाग ने चार को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के झालावाड जिले में इन दिनों विदशी पक्षियों ने यहां के सभी जलाशयों पर डेरा जमाए हुए है। जिले के 150 से अधिक तालाबों में विदेशी पक्षी पहुचे हैं, लेकिन इन विदेशी पक्षियों पर शिकारी भी घात लगाए हुए हैं। पिछले 15 दिनों से विभिन्न तालाबों में अवैध शिकार किया जा रहा है। मीडिया ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो विभाग हरकत में आया और जिला वन अधिकारी संग्राम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तलाबों की निगरानी शुरू की गई। निगरानी के दौरान विदेशी परिंदों को शिकार करने की घटना सामने आई।
विज्ञापन
झालरापाटन के मुण्डलिया खेड़ी तालाब पर वन विभाग की टीम ने चार शिकारियों को अवैध शिकार करते हुए धर दबोचा। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के पास से बंदूक, जाल, छुरा ओर मौके से वाहन को भी जब्त किया। फिलहाल चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अक्सर ठंड के दिनों में विदेशी परिंदे भारत के अलग-अलग हिस्सों में आते हैं और तीन महीनों तक यहां रहते हैं फिर ये अपने-अपने घर लौट जाते हैं।
विज्ञापन