फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four girls died in Chittorgarh district of Rajasthan while taking bath in a pond 

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में तालाब में डूबने से चार बहनों की मौत, नहाते वक्त हुआ हादसा

Sat, 16 Oct 2021 07:39 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 16 Oct 2021 07:39 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार चारों बहनें तमलाव गांव में तालाब में नहाने गई थी, जहां ज्यादा गहराई में पैर फिसल जाने के कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Four girls died in Chittorgarh district of Rajasthan while taking bath in a pond 
रावतभाटा क्षेत्र में तालाब में नहाते वक्त पैर फिसलने से चार लड़कियों की मौत हो गई। - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में तालाब में नहाते वक्त पैर फिसलने से चार लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चारों बहनें तमलाव गांव में तालाब में नहाने गई थी, जहां ज्यादा गहराई में पैर फिसल जाने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक लड़की को बचाने की कोशिश में बाकी तीन भी गहराई में चली गई और अपनी जान गंवा बैठी।
विज्ञापन


दोपहर तक लड़कियों के वापस न आने के बाद हादसे का खुलासा हुआ। पुलिस ने गोताखोरों की मदद भी ली लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रावतभाटा पुलिस ने बताया कि गांव वालों की मदद से सभी के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


मरने वालों की पहचान पिंकी राजपूत, आशा राजपूत, निक्की राजपूत और निशा के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 (अप्राकृतिक मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed