फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four arrested including cow smuggler in Bhilwara

Bhilwara: गौवंश को बाहर निकालकर ट्रक में आगजनी करने वाले 400 पर प्रकरण दर्ज, गौ तस्कर सहित चार गिरफ्तार

Thu, 16 Mar 2023 08:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 16 Mar 2023 08:08 AM IST
सार

भीलवाड़ा में ट्रक में आगजनी के मामले में शाहपुरा पुलिस ने गौ तस्कर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कादीसहाना टोल पर एक गोवंश से भरे एक ट्रक को देख लोगों ने गुस्से में ट्रक जला दिया था।

विज्ञापन
Four arrested including cow smuggler in Bhilwara
तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गौतस्करी के ट्रक में आगजनी के मामले में शाहपुरा पुलिस ने गौ तस्कर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पूर्व टोल नाका के पास यह वारदात हुई थी। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्वु ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया था। उसके बाद शाहपुरा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


शाहपुरा थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि शाहपुरा थाने पर हेड कांस्टेबल टोडरमल ने एक रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार दीवान टोडरमल को टेलीफोन से सूचना मिली कि कादीसहाना टोल पर एक ट्रक खड़ा है, जिसमें अवैध गौवंश भरे हुए हैं। 300-400 लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है। इस पर वे मौके पर पहुंचे। भीड़ में शामिल लोगों में काफी आक्रोश था। 
विज्ञापन


भीड़ में शामिल लोग ट्रक में आग लगाने की बात कर रहे थे। इसमें राजेन्द्र बंजारा, गोपाल बजारा, नरसी बंजारा, दिनेश लुहार, मुकेश प्रजापत तथा अन्य व्यक्ति और भी उपस्थित थे। जिन्हें भीड़ को कानून अपने हाथ नहीं लेने बाबत समझाईश की। इसी दौरान बछड़ों को बाहर निकाल कर ट्रक में आग लगा दी। बाद में फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आगजनी को लेकर शाहपुरा थाने में नामजद और अन्य 300-400 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीआई राजकुमार ने बताया कि अनुसंधान के दौरान शाहपुरा पुलिस ने तकनीकी सहयोग और फुटेज के आधार पर गौतस्कर व ट्रक में आग लगाने वालों को गिरप्तार किया है। इस मामले में और भी अपराधियों को चिन्हित किया गया है जिनकी शीघ्र ही धरपकड़ की जाएगी। 

यह आरोपी हुए गिरफ्तार 
शाहपुरा थाना प्रभारी नायक ने बताया कि गौ तस्करी के मामले में मंदसौर जिले के दलोथा निवासी याकूब 35 पुत्र अयूब खान मुसलमान को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में आगजनी के आरोप में विनय 20 पुत्र रामसिंह बलाई निवासी मायला पोलिया, अंशुमन धाकड़ 23 पुत्र सुरजकरण धाकड़ निवासी बुती थाना पारोली और आमली बंगला थाना शाहपुरा निवासी दिनेश 25 पुत्र भैरू लाल गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed