पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, जीत तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने मंगलवार को लगातार छठी बार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होनें इस बार राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मौजूद थे। बता दें कि मनमोहन सिंह इससे पहले लगातार पांच बार 1991 से 2019 तक असम से राज्यसभा के सांसद थे। उनका कार्यकाल 14 जून 2019 को समाप्त हुआ है।
Jaipur: Former PM Manmohan Singh files nomination for Rajya Sabha as Congress candidate, from Rajasthan. CM Ashok Gehlot and Deputy CM Sachin Pilot also present. pic.twitter.com/4dX12RavM7
— ANI (@ANI) August 13, 2019विज्ञापन
दरअसल राजस्थान में बीजेपी सांसद मदन लाल सैनी के जून में मृत्यु के बाद एक सीट रिक्त हुई थी। कांग्रेस पार्टी विधानसभा में बहुमत का लाभ उठाते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा में लाना चाहती है। राजस्थान से राज्यसभा की कुल दस सीटें हैं।
राज्य विधानसभा में कांग्रेस के बहुमत को देखते हुए राज्यसभा उपचुनाव में सिंह के जीतने की पूरी संभावना है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट के लिए अभी अपना प्रत्याशी तय नहीं किया है। पार्टी की एक बैठक आज दिन में होनी है जिसमें इस बारे में फैसला किया जाना है।
राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं। इनमें से दो सीटें फिलहाल खाली हैं। कांग्रेस के पास 100 विधायक हैं जबकि उसके गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है। भारतीय जनता पार्टी के पास 72, बहुजन समाज पार्टी के पास छह, भारतीय ट्राइबल पार्टी, माकपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पास दो दो विधायक हैं। 13 निर्दलीय विधायक हैं और दो सीटें खाली हैं।