फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former District President of PFI arrested for raising anti national slogans in Bhilwara

Rajasthan: पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने पर PFI का पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई

Wed, 23 Nov 2022 08:38 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 23 Nov 2022 08:38 AM IST
सार

भीलवाड़ा की एक रैली में पाकिस्तान समर्थित नारा लगाने का एक वीडियो सामने आया था। फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह वीडियो सही पाई गई है। ये रैली पीएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम अंसारी के नेतृत्व में निकाली गई थी।

विज्ञापन
Former District President of PFI arrested for raising anti national slogans in Bhilwara
पीएफआई का पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भीलवाड़ा में करीब छह महीने पहले पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने का वीडियो सामने आया था। फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया कि ये वायरल वीडियो सही है। जिसके बाद पुलिस ने पीएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले में 15 मई 2022 को एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सुभाष नगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि 15 मई 2022 को सांगानेर के रहने वाले नेमीचंद पुत्र बाबूलाल खटीक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जिसमें 500 से ज्यादा लोग रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार को इसकी रिपोर्ट आने पर वीडियो सही पाया गया। जांच में सामने आया कि रैली 7 फरवरी 2021 में पीएफआई के सिंबल पर वार्ड 57 से चुनाव जीतने वाले नाथूलाल राव के लिए निकाली गई थी। रैली का नेतृत्व पीएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम अंसारी ने किया था। रैली में शामिल लोग पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए साफ नजर आ रहे है। इस पर पीएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले को लेकर तब भीलवाड़ा में प्रदर्शन भी हुए थे। तब मुकदमा दर्ज कर जांच करायी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed