{"_id":"64c39fed31d5a4b7bd0fef4f","slug":"forest-department-takes-out-cycle-rally-on-international-tiger-day-in-sawai-madhopur-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर वन विभाग ने निकाली साइकिल रैली, वन्य जीव संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर वन विभाग ने निकाली साइकिल रैली, वन्य जीव संरक्षण का दिया संदेश
Fri, 28 Jul 2023 04:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 28 Jul 2023 04:31 PM IST
सार
साईकिल रैली में करीब सौ साइकिल और बाइकर्स शामिल रहे। जिन्होंने रैली के माध्यम से आमजन को वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
रैली में शामिल हुए साइकिल सवार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में आज सवाई माधोपुर में वन विभाग और पथिक लोक सेवा समिति द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस से एक दिन पूर्व शुक्रवार को पथिक लोक सेवा समिति सहित विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों और वन विभाग द्वारा साइकिल रैली निकालकर बाघ संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
पथिक लोक सेवा समिति सचिव मुकेश सीट ने बताया कि साइकिल रैली को जिला कलेक्ट्रेट परिसर से रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रथम के डिएफओ मोहित गुप्ता, सामाजिक वानिकी के श्रवण रेड्डी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साईकिल रैली जिला कलेक्ट्रेट से रवाना होकर बजरिया मुख्य बाजार, हम्मीर पुल, हम्मीर सर्किल होते हुवे दशहरा मैदान पहुंची। साईकिल रैली में करीब सौ साइकिल और बाइकर्स शामिल रहे। जिन्होंने रैली के माध्यम से आमजन को वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पथिक लोक सेवा समिति द्वारा बाघ संरक्षण के संदेश लिखी 100 टी-शर्ट स्कूली बच्चों को वितरित की गई। साइकिल रैली के दौरान रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के टूरिज्म डीएफओ संदीप चौधरी, सूचना जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हेमन्त सिंह सहित कई अधिकारी-कर्मचारी स्कूली बच्चों के साथ साइकिल चलाते नजर आए। सभी ने साइकिल रैली के माध्यम से बाघ संरक्षण का संदेश दिया। समिति सचिव मुकेश सीट ने बताया कि उनका संगठन लंबे समय से वन और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए काम कर रहा है। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल रैली का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन