{"_id":"624eb4606175fe2fa504f156","slug":"foreign-woman-purse-stolen-in-pushkar-police-scrutinized-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुष्कर में विदेशी महिला का पर्स चोरी, 20 हजार रुपये और पासपोर्ट रखा था, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुष्कर में विदेशी महिला का पर्स चोरी, 20 हजार रुपये और पासपोर्ट रखा था, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
Thu, 07 Apr 2022 03:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 07 Apr 2022 03:22 PM IST
सार
इंग्लैंड मूल अमांडा ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में 20 हजार रुपये और पासपोर्ट के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे। अमांडा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
राहगीरों को घटना की जानकारी देती विदेशी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विदेशी महमानों के लिए हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। प्रदेश की संस्कृति, परंपराएं और मेहमान नवाजी पर्यटकों को सात समुद्र पार से यहां खींच लाती है। पुष्कर से इस छवि को धूमिल करने का एक मामला सामने आया है। यहां घूमने आई इंग्लैंड मूल की महिला का पर्स चोरी हो गया। उसमें करीब 20 हजार रुपये और पासपोर्ट रखा हुआ था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार को तीर्थ नगरी पुष्कर के झूलेलाल घाट पर विदेशी महिला का पर्स चोरी हुआ है। पुलिस में शिकायत करते हुए अमांडा ने पुलिस को बताया कि वह हैंडीक्राफ्ट की दुकान पर समान खरीद रही थी। इस दौरान दो महिलाए और एक युवक आया, दुकानदार से बात करते हुए उन्होंने पर्स चोरी कर लिया। कुछ देर बाद उसे पर्स चोरी होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
अमांडा ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में 20 हजार रुपये और पासपोर्ट के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे। अमांडा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी से युवक की पहचान
थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि विदेशी महिला अमांडा की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। इसमें दिख रहे युवक के हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।