फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Flood In Jodhpur Minister Gajendra Shekhawat Took Stock Of Situation

Rajasthan: जोधपुर में हालातों का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत, तीन दिन में हुई 10 इंच बारिश

Fri, 29 Jul 2022 12:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 29 Jul 2022 12:37 PM IST
सार

शेखावत ने कहा, न्यू रूप नगर और सुल्तान नगर से जल निकासी के स्थायी समाधान के प्रयास पिछले पांच साल से चल रहे हैं, लेकिन कुछ ठोस काम नहीं हो पाया। एक टेंडर हुआ था, वह भी निरस्त हो गया। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस समस्या का जल्द स्थाई समाधान निकाला जाए।

विज्ञापन
Flood In Jodhpur Minister Gajendra Shekhawat Took Stock Of Situation
पानी में उतरे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों को दौरा किया। वह घुटनों से ऊपर तक भरे पानी में चलकर लोगों से मिलने उनके घर तक गए। शेखावत ने जिला प्रशासन और नगर निगम को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द से पानी को बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की परेशानी मेरा भी कष्ट है। भविष्य में ऐसा न हो  इसके लिए बेहतर और स्थायी समाधान जल्द ही निकाला जाएगा। मंत्री शेखावत ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के बैठक साथ बैठक कर हालात का जायजा भी लिया। 

विज्ञापन


गुरुवार को जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने बीजेएस के रूपनगर, डर्बी टेक्सटाइल कॉलोनी और बासनी सेकंड फेज में भवानी नगर के निवासियों से मिलकर हालात की जानकारी ली। शेखावत रूप नगर में घुटनों से ऊपर तक भरे पानी में चलकर लोगों के घरों तक गए। उन्होंने लोगों को यथासंभव समस्या के स्थाई समाधान का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद वह वर्षा प्रभावित डर्बी कॉलोनी और भवानी नगर भी पहुंचे। भवानी नगर में एक घर की सीढ़ियों पर बैठकर उन्होंने लोगों से बातचीत की। 
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा, न्यू रूप नगर और सुल्तान नगर से जल निकासी के स्थायी समाधान के प्रयास पिछले पांच साल से चल रहे हैं, लेकिन कुछ ठोस काम नहीं हो पाया है। एक टेंडर हुआ था, दुर्भाग्य से वह भी निरस्त हो गया। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उस टेंडर को शीघ्र कराकर इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, भैरव नाले डर्बी टेक्सटाइल क्षेत्र के विषय को मैं 2014 से उठा रहा हूं। 2016 में आई बाढ़ के दौरान भी यही स्थिति बनी थी। भैरव नाला के माध्यम से पानी को जोजरी नदी तक ले जाने का प्रयास मैंने खुद किया था। भाजपा शासन काल में मैंने खड़े रहकर सर्वे कराया था, लेकिन सेना की कुछ आपत्तियां थीं। जिला प्रशासन ने कहा था कि हम कोई वैकल्पिक मार्ग निकाल रहे हैं। विश्वविद्यालय के बीच में से एक चैनल निकाला जाना था, जिसके डिजाइन तैयार थे। दुर्भाग्य से इस सरकार के समय पिछले 3 साल में जो काम होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया। 




आदिवासी महिला राष्ट्रपति को पचा नहीं पा रही कांग्रेस
इधर, देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को भाजपा ने शहर ने प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला जलाया। प्रदर्शन में शामिल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला बैठे, इस बात को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। अधीर रंजन चौधरी ने जिस तरह की अपमानजनक टिप्पणी द्रौपदी मुर्मू जी को लेकर की है, उससे भाजपा, नागरिक, महिलाएं और आदिवासी समाज क्षुब्ध है। उसके मन में आक्रोश है। यह अनायास जुबान फिसलने (स्लिप ऑफ टंग) का विषय नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed