फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five people of same family died in road accident in Dausa

Rajasthan: सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म, एक-एक कर पांच लोगों की मौत हुई, दो ने मौके पर ही दोड़ दिया था दम

Fri, 21 Jul 2023 03:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 21 Jul 2023 03:58 PM IST
सार

हादसे में जीतू और उसके एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, 18 जुलाई को जयपुर में इलाज के दौरान दूसरे बेटे मन्नू,19 जुलाई को भतीजी सिमरन की मौत हो गई। 21 जुलाई को पत्नी अंजलि की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Five people of same family died in road accident in Dausa
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले के तूंगा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल चार लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी, जबकि 5वें व्यक्ति ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इससे गुस्साएं परिजनों ने शव रखकर सोनड गांव में प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 15 जुलाई की शाम सिंदोली गांव का रहने वाले जीतू सैन अपनी पत्नी अंजलि और बच्चों के साथ बाइक से जा रहा था। तूंगा इलाके के लालसोट हाईवे पर अणतपुरा मोड़ के पास पहुंचने पर एक मारुति ब्रेजा कार ने बाइक सवारों अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 27 साल के जीतू और 7 साल के बच्चे डुग्गू की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी अंजलि, भतीजी सिमरन और बेटा मन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जयपुर के अस्पातल में चल रहा था। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।   
विज्ञापन


इधर, हादसे के बाद चालक अपनी ब्रेजा कार लेकर फरार हो गया, जिसे पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है।  16 जुलाई को ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। उसके बाद पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और 1 सदस्य को संविदा पर नौकरी देने की मांग पर सहमति बनी थी। साथ पुलिस ने अश्वासन दिया था कि आरोपी कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी अंजलि ने भी दम तोड़ा
जयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान जीतू के दूसरे बेटे मन्नू की 18 जुलाई को मौत हो गई थी। अगले दिन 19 जुलाई को भतीजी सिमरन की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनड गांव में स्टेट हाईवे पर मृतका अंजलि के शव को रखकर विरोध प्रदर्शन कर ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed