फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five injured in attack on Dalit family in Bharatpur injured accused village sarpanch for incident

Rajasthan: भरतपुर में दलित परिवार पर हमला, पांच घायल, पीड़ित पक्ष ने सरपंच पर लगाया आरोप

Tue, 10 May 2022 06:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 10 May 2022 06:01 PM IST
सार

पीड़ित ने गांव के सरंपच पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि जमीन विवाद में उसपर हमला किया गया है।

विज्ञापन
Five injured in attack on Dalit family in Bharatpur injured accused village sarpanch for incident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भरतपुर के पहाड़ी थाने के धीमरी गांव में दबंगों ने दलित परिवार पर हमला कर दिया। हमले में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच और उसके परिवार ने उनपर हमला किया है। 

विज्ञापन


वारदात की सूचना पर पहाड़ी थाना पुलिस और कामां डीएसपी प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


घायल मेवा सिंह ने बताया कि सरपंच अपने परिवार और दर्जनों लोगों के साथ उनके घरों में घुस गया। आरोपियों ने लाठी, फरसा और तलवार ले रखा था। जिसके बाद उनलोगों ने परिवार पर हमला  कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जमीन विवाद में उनपर हमला किया गया है। जमीन विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। दबंग उसकी जमीन को हड़पना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed