{"_id":"6505cc4f2b235aa4c80eaefa","slug":"five-children-of-dausa-mahwa-selected-at-state-level-for-badminton-tournament-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दौसा में बैडमिंटन टूर्नामेंट में माहवा के बच्चों ने रचा इतिहास, पांच का राज्यस्तर पर हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दौसा में बैडमिंटन टूर्नामेंट में माहवा के बच्चों ने रचा इतिहास, पांच का राज्यस्तर पर हुआ चयन
Sat, 16 Sep 2023 09:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 16 Sep 2023 09:10 PM IST
सार
सेंट जेवियर स्कूल माहवा ने लगातार तीसरी बार अंडर 14 बैडमिंटन छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पाकर हैट्रिक लगाकर जिला स्तर पर ट्रॉफी जीतकर स्कूल का परचम लहराया है।
विज्ञापन
प्रतियोंगिता के चयनित खिलाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
दौसा जिले के महुआ उपखंड मुख्यालय के हिंडौन रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल की तीन छात्राएं और दो छात्र 67वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरे वर्ष भी अपना परचम फ़हराते हुए जिला विजेता बनकर राज्य स्तर पर सिलेक्ट हुए हैं।
विज्ञापन
सेंट जेवियर दौसा स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने बताया कि हुए हाल ही में 10 सितंबर से 14 सितंबर को लालसोट के निर्झरना में 67वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सेंट जेवियर स्कूल माहवा ने लगातार तीसरी बार अंडर 14 बैडमिंटन छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पाकर हैट्रिक लगाकर जिला स्तर पर ट्रॉफी जीतकर स्कूल का परचम लहराया है। इस अवसर पर विजेता छात्र छात्राओं को माला पहनाकर स्कूल प्रिंसिपल फादर जुगल किंडो ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षक (PTI) माधव सिंह चौधरी ने बताया कि छात्राओं ने अपने खेल प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि सेंट जेवियर स्कूल माहवा से राज्य स्तर के लिए तीन छात्राओं का सलेक्शन हुआ है। जिया टटवाल मीणा, दीक्षा, देवांशी मीणा अब श्री गंगानगर में राज्य स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। साथ ही वॉलीबॉल अंडर 14 के छात्र वर्ग में कृष्णा गुर्जर, जय गुर्जर भी राज्य स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने क्षेत्र का नाम ऊंचा करेंगे।
विज्ञापन